Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल ,चमियाला पार्किंग और डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल ,चमियाला पार्किंग और डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

Mohan Chandra Joshi March 2, 2026
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्वतीय विकास को नई गति, चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता- डॉ. आर. राजेश कुमार

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, यातायात व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने तथा पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विकास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में आवास विभाग द्वारा लंबित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर उन्हें शीघ्र धरातल पर उतारने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में जनपद टिहरी गढ़वाल के तहसील बालगंगा अंतर्गत चमियाला बहुद्देश्यीय पार्किंग निर्माण परियोजना तथा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट टैक्सी स्टैंड निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा लंबित औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हेलंग के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

भूमि विवाद सुलझने के बाद चमियाला पार्किंग परियोजना को मिली नई रफ्तार
नगर पंचायत चमियाला में प्रस्तावित बहुद्देश्यीय पार्किंग परियोजना लंबे समय से भूमि संबंधी तकनीकी कारणों से लंबित थी। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत इस महत्वपूर्ण परियोजना हेतु ₹166.93 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसमें से ₹100.158 लाख की प्रथम किश्त पूर्व में ही अवमुक्त की जा चुकी है। समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि पार्किंग निर्माण हेतु कुल 340 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की गई थी, जिसमें पर्यटन विभाग एवं स्थानीय व्यापार मंडल की भूमि सम्मिलित थी। प्रारंभिक प्रस्ताव में भूमि स्वामित्व से संबंधित स्पष्टता न होने के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था। अब नगर पंचायत चमियाला एवं व्यापार मंडल के मध्य आपसी समन्वय और सहमति बनने के बाद परियोजना को नई गति मिली है। व्यापार मंडल द्वारा मीटिंग हॉल एवं शौचालय निर्माण की शर्त पर भूमि उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान किए जाने से निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है। आवास सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में: स्नातक परीक्षा को लेकर 57 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 14 जून को होगी परीक्षा

डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजना को समेकित रूप में विकसित करने का निर्णय
जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र में प्रस्तावित टैक्सी स्टैंड परियोजना की भी विभागीय स्तर पर गहन समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना के लिए ₹389.95 लाख लागत के आगणन को अनुमोदन प्रदान किया गया था तथा ₹155.98 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने के बजाय आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सुरक्षित एवं समेकित परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित हो सके। परियोजना की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी तकनीकी सुझावों को सम्मिलित कर ₹612.48 लाख लागत का विस्तृत पुनरीक्षित प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। परियोजना लागत ₹5 करोड़ से अधिक होने के कारण नियमानुसार इसे तकनीकी समीक्षा प्रकोष्ठ (TAC) को परीक्षण एवं अनुमोदन हेतु अग्रसारित किया गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य नियमानुसार प्रारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना सरकार की प्राथमिकता
आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित एवं सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड जैसी परियोजनाएं केवल आधारभूत निर्माण नहीं बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन गतिविधियों और रोजगार सृजन से सीधे जुड़ी विकास योजनाएं हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लंबित परियोजनाओं में उत्पन्न तकनीकी, प्रशासनिक एवं भूमि संबंधी बाधाओं को पारदर्शी समन्वय के माध्यम से दूर किया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री घोषणाओं का लाभ आम जनता तक शीघ्र पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

बेहतर यातायात सुविधाओं से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक पार्किंग एवं सुव्यवस्थित टैक्सी स्टैंड विकसित होने से यातायात दबाव में कमी आएगी, सड़क सुरक्षा मजबूत होगी तथा पर्यटन प्रबंधन अधिक प्रभावी बन सकेगा। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं व्यापारिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित होंगे। राज्य सरकार की यह पहल उत्तराखंड के पर्वतीय नगरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात अवसंरचना से जोड़ते हुए समग्र पर्वतीय विकास मॉडल को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में बारिश और बदले मौसम का सांकेतिक चित्र। Uttarakhand Weather: वीकेंड पर झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट; कब आएगा मानसून?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: वीकेंड पर झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट; कब आएगा मानसून?

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
नाबालिक से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा सांकेतिक चित्र Uttarakhand: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
हेलंग ट्रक हादसा स्थल पर SDRF का रेस्क्यू अभियान। हेलंग के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

हेलंग के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त बोलेरो गाड़ी और रेस्क्यू टीम पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो लोगों की मौत; चार गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो लोगों की मौत; चार गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
नैनीताल में परीक्षा तैयारियों पर जिलाधिकारी की बैठक। नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में: स्नातक परीक्षा को लेकर 57 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 14 जून को होगी परीक्षा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में: स्नातक परीक्षा को लेकर 57 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 14 जून को होगी परीक्षा

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
हल्द्वानी पुलिस की स्पा सेंटर छापेमारी की कार्रवाई। हल्द्वानी: स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, AHTU-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, 6 युवतियों का रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, AHTU-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, 6 युवतियों का रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बारिश और बदले मौसम का सांकेतिक चित्र। Uttarakhand Weather: वीकेंड पर झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट; कब आएगा मानसून?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: वीकेंड पर झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट; कब आएगा मानसून?

  • नाबालिक से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा सांकेतिक चित्र Uttarakhand: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Uttarakhand: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

  • हेलंग ट्रक हादसा स्थल पर SDRF का रेस्क्यू अभियान। हेलंग के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    हेलंग के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

  • चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त बोलेरो गाड़ी और रेस्क्यू टीम पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो लोगों की मौत; चार गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो लोगों की मौत; चार गंभीर घायल

  • नैनीताल में परीक्षा तैयारियों पर जिलाधिकारी की बैठक। नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में: स्नातक परीक्षा को लेकर 57 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 14 जून को होगी परीक्षा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में: स्नातक परीक्षा को लेकर 57 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 14 जून को होगी परीक्षा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,420)
  • उधमसिंह नगर (1,277)
  • क्राइम (3,389)
  • खेल (354)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,686)
  • नैनीताल (6,297)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,025)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (400)
  • राष्ट्रीय (1,120)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (606)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: वीकेंड पर झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट; कब आएगा मानसून? Uttarakhand Weather: वीकेंड पर झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट; कब आएगा मानसून? Uttarakhand: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया Uttarakhand: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया हेलंग के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान हेलंग के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो लोगों की मौत; चार गंभीर घायल पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो लोगों की मौत; चार गंभीर घायल नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में: स्नातक परीक्षा को लेकर 57 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 14 जून को होगी परीक्षा नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में: स्नातक परीक्षा को लेकर 57 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 14 जून को होगी परीक्षा