Uttarakhand News: उत्तराखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष और रक्षा मंत्री , मुख्यमंत्री ने भेंट की पुस्तक

देहरादून । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंच गए हैं।
उत्तराखंड आगमन पर बी.एच.ई.एल हेलैपेड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया गया और उन्हें पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक स्वामी राम पर आधारित है, जिनके नाम पर जौलीग्रांट में एक विशाल चिकित्सालय बना हुआ है। स्वामी राम पर आधारित यह पुस्तक हिमालय के संतों के संग निवास पर आधारित है।
स्वामी राम की गिनती भारत के ऐसे योगियों में होती है जिन्होंने पश्चिम में भारतीय संस्कृति, योग और शास्त्र का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने योग के माध्यम से बहुत से ऐसे काम किए जिन्हें आधुनिक विज्ञान असंभव मानता है। उनकी आत्मकथा बहुत प्रसिद्ध है।
भारत में ऐसे अनगिनत योगी (Sadhus Of India) और तपस्वी हुए हैं जिन्होंने विदेशों में भारतीय योग और आध्यात्म का डंका बजाया है। ऐसे ही थे स्वामी राम (Swami Rama)। स्वामी राम ने विदेशों में भारतीय यौगिक क्रियाओं का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करके दिखाया। वह भारतीय योग शास्त्र में प्रसिद्ध योग निद्रा में पारंगत थे। बहुत कम उम्र में ही वह करवीर पीठ के शंकराचार्य बने। उन्होंने हिमालय की गहन गुफाओं में ध्यान किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें