Independence Day: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में फहराया तिरंगा
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव रतूड़ी ने सचिवालय परिसर में पौधारोपण किया तथा स्कूली बच्चों को पौधे वितरित किए।
ध्वजारोहण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि यह हम सबके लिए अत्यन्त हर्ष का अवसर है कि भारत ने एक स्वतंत्र देश के रूप में 77 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। जहां आज पूरी दुनिया के विभिन्न देशों में युद्ध, अशान्ति व क्रान्ति जैसी घटनाएं घट रही हैं, वहीं हमारे देश में पिछले 77 वर्षों में एक मजबूत लोकतंत्र व शान्तिपूर्ण व्यवस्था की स्थापना हुई है। सबको समान अधिकार देने वाले संविधान के अर्न्तगत रहने वाले हम भारतीय सौभाग्यशाली हैं। हमें अपनी स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए। आज भी हमारे समक्ष निर्धनता, लैगिंक असमानता जैसी बहुत सी चुनौतियां हैं, जिनका हमें सफलतापूर्वक सामना करना है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखण्ड को नीति आयोग द्वारा प्रथम स्थान दिया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह हम सबकी उपलब्धि है। हम सबकों मिलकर इस प्रथम स्थान को बरकरार रखना है। हमें एक टीम के रूप में करते हुए उत्तराखण्ड को नम्बर एक राज्य बनाने का संकल्प लेना है। सचिवालय में ध्वजारोहण के अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी व अन्य नागरिक मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


