Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • टनकपुर – देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य शुभारंभ , CM धामी ने दिखाई हरी झंडी.. देखें टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

टनकपुर – देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य शुभारंभ , CM धामी ने दिखाई हरी झंडी.. देखें टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi March 9, 2024
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर से देहरादून के लिए पहली एक्सप्रेस ट्रेन संचालन के लिए प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का जताया आभार

Champawat News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन टनकपुर से टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने टनकपुर से देहरादून के लिए पहली एक्सप्रेस ट्रेन संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए इसेएक स्वप्न का पूरा होना भी बताया क्योंकि आजादी से पहले बने टनकपुर रेलवे स्टेशन से देहरादून के लिए यह पहली एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर एक्सप्रेस के संचालन में टनकपुर से देहरादून तक अनेक महत्वपूर्ण शहरों को सीधे जोड़ा गया है, जिससे लोगों को सुविधा होगी। इस एक्सप्रेस के माध्यम से बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदोसी, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को यात्रा करने का आसानी से विकल्प भी मिलेगा और उनका समय भी बचेगा। इसके साथ ही यह ट्रेन सेवा इन शहरों से मां पूर्णागिरी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात का एक बेहतर विकल्प भी बनेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रही हैं। पिछले 10 वर्षों में भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है । 2014 के बाद से भारतीय रेल एक नए रूप में हमारे सम्मुख है। आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को ख़त्म करके भारतीय रेलवे को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर आज भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी है। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। दुर्गम पहाड़ो के बीच से ऋषिकेश से आगे कर्णप्रयाग तक ट्रेन का संचालन होना किसी सपने का साकार होने जैसा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर तेज गति से कार्य चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है और जल्दी ही इसमें भी काम शुरू हो जायेगा। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड के छह स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। देहरादून से आनन्द विहार के बीच इसी वर्ष वन्दे भारत ट्रेन का संचालन होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। अब शीघ्र ही हमें देहरादून से अयोध्या और वाराणसी के मध्य भी वंदे भारत ट्रेन के संचालन की सौगात मिलने वाली है। आज हमारी डबल इंजन की सरकार अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चंपावत के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमने मॉ पूर्णागिरी धाम में धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को बढाये जाने के उददेश्य से पूर्णागिरी मन्दिर रोपवे के निर्माण हेतु 45 करोड की धनराशि स्वीकृत की है। साथ ही ककरालीगेट से पूर्णागिरी धाम तक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने एवं श्रद्धालुओं की सुलभ सुविधाओं हेतु केदारनाथ की तर्ज पर मास्टर प्लान बनाये जाने हेतु येजना तैयार की जा रही है। शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत हरिद्वार तथा ऋषिकेश की तर्ज पर घाट का निर्माण किया जाएगा जहां प्रातः एवं सायं काल आरती प्रतिदिन भव्य रूप से की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी- गैंडाखाली-खेतखेड़ा में मोटर्स पुल का 13 करोड़ 77 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षाकाल में मॉ पूर्णागिरी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। भारत एवं नेपाल सीमा में व्यापारिक गतिविधियों को बढावा देने एवं आर्थिक गतिविधियों के विकास हेतु 3.82 किलोमीटर के इंडो नेपाल ड्राई पोर्ट का निर्माण 177 करोड की धनराशि से किया जा रहा है।
टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में जल निकासी के कार्य हेतु 130 करोड की डी0पी0आर0 का गठन कर लिया गया है। टनकपुर में 56 करोड़ की लागत से बस टर्मिनल का निर्माण प्रारम्भ कर दिया गया है। कुमांऊ के प्रमुख मन्दिरों को मानस खण्ड कोरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें जनपद चम्पावत के लगभग सभी प्रमुख मंदिर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने पर आदर्श और विकसित चंपावत की अवधारणा के साथ करें। उत्तराखंड को श्रेष्ठ एंव अग्रणी राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प“ के मंत्र को साकार करने में भी हम सफल होंगे। उन्होंने श्रेष्ठ उत्तराखंड निर्माण के लिए सभी से सहयोग और समर्थन की भी अपेक्षा की।
इस मौके पर मंडलीय रेल प्रबंधक रेखा यादव ने कहा कि इस रेल सेवा का लाभ सीमांत के चंपावत व पिथौरागढ़ जिले के लोगों को मिलेगा,और सस्ती शुलभ और आरामदायक रेल सेवा मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा,प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,दीपक रजवार,भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुडिया,पूर्वोत्तर रेल प्रबंधक रेखा यादव ,जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, रेलवे प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

टनकपुर – देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी

15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस 09 मार्च,2024 से टनकपुर से 19.40 बजे प्रस्थान कर बनबसा से 19.52 बजे, खटीमा से 20.12 बजे, पीलीभीत से 20.50 बजे, भोजीपुरा से 21.30 बजे, बरेली सिटी से 22.15 बजे, बरेली जं0 से 22.38 बजे, दूसरे दिन चन्दौसी से 00.20 बजे, मुरादाबाद से 01.43 बजे, नजीबाबाद से 03.05 बजे, लक्सर से 04.07 बजे तथा हरिद्वार से 04.52 बजे छूटकर देहरादून 07.35 बजे पहुंचेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: उफनती हुड्डी नदी में फंसे 3 लोग, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया

वापसी यात्रा में 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 मार्च,2024 से देहरादून से 15.15 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 16.55 बजे, लक्सर से 17.33 बजे, नजीबाबाद से 18.08 बजे, मुरादाबाद से 20.05 बजे, चन्दौसी से 21.25 बजे, दूसरे दिन बरेली जं0 से 01.00 बजे, बरेली सिटी से 01.15 बजे, भोजीपुरा से 01.47 बजे, पीलीभीत से 02.35 बजे, खटीमा से 03.13 बजे तथा बनबसा से 03.36 बजे छूटकर टनकपुर 04.00 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 16 कोच लगाये जायेगें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News CM धामी ने दिखाई हरी झंडी.. देखें टाइम टेबल Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर टनकपुर - देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य शुभारंभ देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरण Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोर्खाली समाज की महिलाओं के साथ। गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
आयुक्त दीपक रावत बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरण Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

  • सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोर्खाली समाज की महिलाओं के साथ। गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

  • मुखानी में साइबर सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

  • भारी बारिश के बीच डीएम मनीष कुमार ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,415)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,201)
  • नैनीताल (6,515)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,192)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील