Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा और शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत पंजीकरण पोर्टल सिस्टम मजबूत बनाया जाए: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

चारधाम यात्रा और शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत पंजीकरण पोर्टल सिस्टम मजबूत बनाया जाए: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi December 10, 2024
ख़बर शेयर करें -

राज्य के चारधामों की शीतकालीन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में ठहरने पर किराये में 25 प्रतिशत छूट प्रदान की जायेगी- मुख्यमंत्री

आगन्तुकों को सम्मान और उपहार में राज्य के स्थानीय उत्पाद प्रदान करें।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए कहा कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में किराये पर 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीतकालीन यात्रा स्थलों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इस यात्रा के लिए विभिन्न माध्यमों से विभिन्न राज्यों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में भी गेम चेंजर साबित होगी। पंच बद्री और पंच केदार के साथ ही शीतकालीन यात्रा प्रवास के आस-पास के प्रमुख स्थलों को विकसित करने के भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, जल्द जारी होंगे रेग्यूलेशन और रूल्स

आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने संबधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस बार चारधाम यात्रा में जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उनका उचित समाधान कैसे किया जा सकता है, इस पर एक सप्ताह में शासन को रिपोर्ट प्रेषित करें। चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रमुख आबादी वाले क्षेत्रों और होटलों के आस-पास सुव्यवस्थित पार्किंग बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य के मान और सम्मान से जुड़ी यात्रा है। यात्रा को सुविधायुक्त बनाना और श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हर साल तेजी से वृद्धि हो रही है। चारों धामों में जुटाई गई अवस्थापना विकास की सुविधाओं के दृष्टिगत कैरिंग कैपिसिटी बढ़ाने की दिशा में कार्य किये जाएं। चारधामों के आस-पास के प्रमुख पौराणिक स्थलों को विकसित किया जाए और उनका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। चारधाम यात्रा मार्गों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। यमुनोत्री के दर्शन के लिए वैकल्पिक मार्ग पर भी कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए स्टेक होल्डरों के साथ शासन स्तर पर बैठक की जाए। स्टेक होल्डरों से सुझाव लेकर यात्रा प्रबंधन के लिए जो अच्छा हो सकता है, वह किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले आगामी अर्द्धकुंभ के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाए। यह बड़ा आयोजन होता है, इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अभी से हर क्षेत्र में कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कोरिडोर और शारदा कोरिडोर पर भी तेजी से कार्य किये जाएं। पूर्णागिरी और कैंची धाम में दर्शनार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत वैकल्पिक मार्गों की दिशा में कार्य किया जाए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किये जाएं। आगामी नंदादेवी राजजात यात्रा के दृष्टिगत भी तैयारियां शुरू की जाए। प्रयागराज कुंभ के लिए राज्य से परिवहन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में आने वाले आगन्तुकों और महानुभावों को सम्मान और उपहार में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पाद ही प्रदान किये जाएं। इससे वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा और हमारे स्थानीय उत्पादों को व्यापक स्तर पर अलग पहचान मिलेगी।

बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज पाण्डेय, बृजेश कुमार संत, एच.सी. सेमवाल, विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी अंशुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी Almora: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
डीएम मयूर दीक्षित स्कूल में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की परखी गुणवत्ता
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा
  • हरिद्वार

Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की परखी गुणवत्ता

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
नैनीताल में भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए Nainital Rain Alert: भारी बारिश के बीच डीएम ने विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Rain Alert: भारी बारिश के बीच डीएम ने विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand: रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, जल्द जारी होंगे रेग्यूलेशन और रूल्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand: रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, जल्द जारी होंगे रेग्यूलेशन और रूल्स

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन दीपेन्द्र चौधरी को आयुक्त पद की शपथ के बाद शुभकामनाएं देते हुए Dehradun: दीपेन्द्र चौधरी ने सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली, मुख्य सचिव ने दी शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: दीपेन्द्र चौधरी ने सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली, मुख्य सचिव ने दी शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मसूरी गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी Almora: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक

  • डीएम मयूर दीक्षित स्कूल में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की परखी गुणवत्ता
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा
    • हरिद्वार

    Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की परखी गुणवत्ता

  • नैनीताल में भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए Nainital Rain Alert: भारी बारिश के बीच डीएम ने विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Rain Alert: भारी बारिश के बीच डीएम ने विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand: रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, जल्द जारी होंगे रेग्यूलेशन और रूल्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand: रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, जल्द जारी होंगे रेग्यूलेशन और रूल्स

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन दीपेन्द्र चौधरी को आयुक्त पद की शपथ के बाद शुभकामनाएं देते हुए Dehradun: दीपेन्द्र चौधरी ने सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली, मुख्य सचिव ने दी शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: दीपेन्द्र चौधरी ने सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली, मुख्य सचिव ने दी शुभकामनाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (629)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,353)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,497)
  • खेल (364)
  • चंपावत (992)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,170)
  • नैनीताल (6,502)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,180)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,157)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (518)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (641)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक Almora: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी, सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की परखी गुणवत्ता Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की परखी गुणवत्ता Nainital Rain Alert: भारी बारिश के बीच डीएम ने विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश Nainital Rain Alert: भारी बारिश के बीच डीएम ने विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश Uttarakhand: रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, जल्द जारी होंगे रेग्यूलेशन और रूल्स Uttarakhand: रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, जल्द जारी होंगे रेग्यूलेशन और रूल्स Dehradun: दीपेन्द्र चौधरी ने सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली, मुख्य सचिव ने दी शुभकामनाएं Dehradun: दीपेन्द्र चौधरी ने सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली, मुख्य सचिव ने दी शुभकामनाएं