उत्तराखंड ब्रेकिंग- नामी कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ ,5 हिरासत में
भारी मात्रा में नकली सीमेंट बरामद

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड की उधम सिंह नगर पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में टीम ने छापेमारी कर नकली सीमेंट फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ , भारी मात्रा में नकली सीमेंट समेत तमाम सामग्री बरामद 5 लोग हिरासत में।
बुधवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बाजपुर में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से नकली सीमेंट से भरे 500 कट्टे और 900 खाली कट्टे बरामद हुए हैं। वहीं, पुलिस ने मौके पर 5 लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। उधम सिंह नगर की एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि छोई रोड स्थित एक गोदाम में नकली सीमेंट की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जिसकी सूचना पर उधम सिंह नगर की एसओजी टीम और सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से गोदाम में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान मौके पर खराब सीमेंट को बारीक कर दोबारा नए कट्टों में भरा जा रहा था। वहीं, पुलिस ने मौके पर काम कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
टीम को मौके से 210 कट्टे सीमेंट एक्सपायर्ड अल्ट्राटेक, 818 कट्टे खाली तथा 110 कट्टे मिलावटी अल्ट्राट्रैक सीमेंट बरामद हुआ है। बताया जाता है कि यह गोदाम ग्राम कनौरी निवासी अकबरी बेगम पत्नी शरीफ अहमद के नाम पर दर्ज भूमि में बना है, जिसने करीब एक साल के लिए ग्राम नारायणपुर दोहरिया गदरपुर निवासी अरविंद पुत्र पूरन सिंह को किराए पर दिया हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


