हल्द्वानी- बरेली रोड में युवक का शव मिलने से सनसनी ,जांच में जुटी पुलिस
Haldwani News: यहां युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को बरेली रोड़ स्थित तीनपानी बाईपास में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया है वहीं मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तीनपानी गौला बाईपास रोड में क्षेत्र निवासियों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही शव कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा वहां मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त करने के लिए बुलाया गया, मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है।
मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि युवक सड़क किनारे मृत हालत में पाया गया था मृतक की पहचान भोटिया पड़ाव निवासी अर्जुन के रूप में हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है, उसकी जांच की जा रही है साथ ही अर्जुन के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


