देहरादून- टोंस नदी में डूबा अधेड़ ,SDRF ने किया शव बरामद
Dehradun News: यहां टोंस नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने चलाए अभियान में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में बरामद किया तथा राजस्व पुलिस को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में डाकपत्थर से संबंधित पटवारी द्वारा सूचना दी गई की कोटी इछाड़ी डेम से आगे तिमरा गांव के पास टौंस नदी में एक व्यक्ति डूब गया हैं। सूचना मिलने के बाद SDRF टीम के ASI सुरेश तोमर अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू कार्य आरंभ किया घटनास्थल पर टीम द्वारा टोंस नदी की गहराई में डीप डाइवर के मदद से शव को बरामद कर राजस्व पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया मृतक की पहचान मुन्ना दास पुत्र सुखदास उम्र 46 वर्ष निवासी तिमरा ,देहरादून ,कोटि के रूप में हुई। फिलहाल हादसा कैसे हुआ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रेस्क्यू करने वाली टीम में ASI सुरेश तोमर ,आरक्षी विक्रम सिंह ,लक्ष्मण सिंह , रजत तोमर ,प्रेम सिंह ,अमित चंद आदि लोग थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


