नैनीताल- भूस्खलन से चंद सेकेंड में जमींदोज हो गया मकान, video
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है यहां शनिवार की दोपहर नैनीताल में एक मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मजबूत ढांचा नहीं होने के कारण यह काफी जर्जर हो गया था। खतरे को भांपते हुए मकान खाली करवा लिया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल के चार्टन लॉज इलाके में मकान के गिरने से अफरा तफरी मच गई। काफी घने इलाके में हुए इस भू स्खलन से अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।
इस मकान का जमीन की फिलिंग करने के बाद ढांचा खड़ा किया गया था। हालांकि, स्थानीय लोग अवैध कब्जे हटाने में जुटी जेसीबी मशीन को भी मुख्य वजह बता रहे हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


