Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज ,हो सकते हैं यह बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज ,हो सकते हैं यह बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi June 11, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। Uttarakhand Dhami Cabinet Meeting Today: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार, 11 जून को सचिवालय में मंत्रिमंडल (Cabinet) की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय की संभावना जताई जा रही है।

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है। उत्तराखंड शासन पहले ही पंचायतों में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल 31 जुलाई तक बढ़ा चुका है, और आरक्षण से संबंधित अधिसूचना भी पंचायती राज विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। अब 19 जून को आरक्षण प्रस्ताव शासन और राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा जाना है। ऐसे में कैबिनेट बैठक के दौरान पंचायत चुनाव कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। रिपोर्ट में पंचायत चुनावों और प्रशासनिक तैयारियों से जुड़े सुझाव शामिल हैं, जिस पर मंत्रिमंडल विचार कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

Dhami Cabinet Meeting इन प्रमुख प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, अब परिवार रजिस्टर नकल के आधार पर भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकेंगे। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

ब्लॉक स्तर पर रोगी कल्याण समितियों के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन और पारदर्शिता में सुधार करना है।

शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। इससे तबादलों में पारदर्शिता आएगी और शिक्षकों को भी प्रक्रिया में सहूलियत मिलेगी।

कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसले राज्य के ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल क्षेत्रों पर दूरगामी प्रभाव डाल सकते हैं। पंचायत चुनाव की दिशा तय करने वाले निर्णयों को लेकर सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण

इसके अलावा, देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रीज की गई भूमि को फ्रीज मुक्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव पास हो सकता है, प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी बनाने को लेकर लेगेसी प्लान ड्राफ्ट को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को मिलने वाले वर्तमान लाभ के साथ ही ग्रेजुएट या 12वीं के बाद कोई स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करने पर भी सहायता राशि संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति तैयार करने संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dhami Cabinet Meeting Dhami Cabinet Meeting Today Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand cabinet Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

IMD देहरादून ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
हल्दूचौड़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित करते जनप्रतिनिधि Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMD देहरादून ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र का रेड अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

  • हल्दूचौड़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित करते जनप्रतिनिधि Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित

  • देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,579)
  • उधमसिंह नगर (1,338)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,293)
  • नैनीताल (6,551)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,208)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित Lalkuan News: हल्दूचौड़ में निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश