हल्द्वानी- रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन व रेलवे की बैठक में हुए अहम फैसले
हल्द्वानी – कैम्प कार्यालय हल्द्वानी मेे रेलवे के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के साथ रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु रेलवे तिथि निर्धारित करे, ताकि अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की तैयारी की जा सके। अतिक्रमण हटाने में लगने वाले कार्मिकों की समय रहते ही आवासीय, शौचालय, पेयजल, विद्युत आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होने कहा प्रशासन शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास व अतिक्रमण हटाने से पूर्व क्षेत्र मे प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को सूचित किया जायेगा ताकि अतिक्रमण शान्तिपूर्वक हट सके।
बैठक मे एसएसपी पंकज भटट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य नगर अधिकारी पंकज उपाध्याय, रेलवे के प्रतिनिधि वीके सिह, एएससी आरपीएफ प्रमोद कुमार, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिह, राहुल साह, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई केएस बिष्ट,जल संस्थान एसके श्रीवास्तव, लोनिवि अशोक कुमार अधिकारी उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


