होली पर्व: लोकमंगल को लेकर मां बगलामुखी हवन , सत्य साधक ने दी होली की शुभकामनाएं
धर्म प्रवाह। देश में सुख शांति और लोकमंगल की कामना को लेकर होली के पावन पर्व पर जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी के दिशा निर्देशन में यूपी के श्रावस्ती जनपद अंतर्गत पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान देश में अमन शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। इससे पूर्व गुरु जी ने राप्ती तट पर 06 घंटे की साधना की तदोपरांत यहां पर 06 घंटे का हवन आयोजित हुआ।
इस मौके पर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने सभी भक्तजनों को रंगो के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया है। देश विदेश में बसे सभी भक्तजनों को गुरु जी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि रंगों का पर्व होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। गुरुजी ने कहा होली का पर्व हमें बुराई के रास्ते को छोड़कर सन्मार्ग में चलने की प्रेरणा देता है।
गुरुजी ने कहा वर्तमान में होली के पर्व पर मांस मदिरा का प्रचलन तेजी के साथ बढ रहा है, जो पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है।
गुरुजी ने कहा सनातन धर्म में होली पर्व का अध्यात्म की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता रहा है इस दिन की गई ईश्वर की आराधना कई गुना फलदायक होती है। गुरुजी ने कहा रंगों का यह पर्व मनुष्य जीवन को खुश रहकर जीने की भी प्रेरणा देता है गुरु जी ने कहा हमें विषम से विषम परिस्थितियों में भी हमेशा प्रसन्न चित्त रहने का प्रयास करना चाहिए।
- मां बगलामुखी हवन का वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/VJT-AX30xNo?feature=share

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस