Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • एचएनबी गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह: गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को मिली डॉक्टर की उपाधि
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

एचएनबी गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह: गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को मिली डॉक्टर की उपाधि

Mohan Chandra Joshi December 1, 2021
ख़बर शेयर करें -
  • एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 9वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया; 3816 उपाधियाँ प्रदान की गई

पौड़ी। हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल का नौवाँ दीक्षांत समारोह आज 1 दिसंबर 2021 को संपन्न हुआ। स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में आयोजित दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सत्र की व्यस्तता के कारण ऑनलाइन माध्यम से जुड़े वहीं विशिष्ट अतिथि चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ, रक्षा-मंत्रालय, भारत सरकार जनरल बिपिन रावत तय कार्यक्रमानुसार श्रीनगर पहुँचे। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ योगेंद्र नारायण ने ऑनलाइन माध्यम से की। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायक गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी जी को लोककला और संगीत में अतुलनीय योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि प्रदान की गई।

नौवें दीक्षांत समारोह में 147 पीएचडी, 10 एमफिल तथा 3659 स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 59 स्वर्ण पदक और दस हजार रुपये नकद पुरुस्कार दिया गया।

विशिष्ट अतिथियों के साथ दीपप्रज्वलन करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल ने स्वागत संबोधन में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि माननीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विशिष्ट अतिथि चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ, रक्षा-मंत्रालय जनरल बिपिन रावत, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, कुलाधिपति डॉ योगेंद्र नारायण समेत सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, जल्द जारी होंगे रेग्यूलेशन और रूल्स

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और खुशी व्यक्त की कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण में प्रभावी रूप से योगदान दे रहा है। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण साधन बनने जा रही है।


समारोह में भारत सरकार के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत भी मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए जनरल रावत ने छात्रों को बधाई दी और विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। जनरल रावत ने कहा, उनके लिए अपनी मातृभूमि में उपस्थित होना बहुत गर्व और सौभाग्य की बात है। विश्वविद्यालय में चेयर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना के संबंध में प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल द्वारा किए गए अनुरोध के जवाब में, जनरल रावत ने कहा कि रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना के अधिकारी विश्वविद्यालय में चेयर स्थापित करने की संभावना को देखेंगे। जनरल रावत ने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि यह विश्वविद्यालय पहले से ही कई उत्कृष्ट पाठ्यक्रम चला रहा है जो भारतीय सेना और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड राज्य की आवश्यकता को पूरा कर सकता है। उन्होंने दीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी चाहने के बजाय रोजगार सृजन पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत

वहीं उतराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें दिए जाने वाला ये सम्मान मातृभूमि उत्तराखंड और इसके साहित्यकारों, लोकगायकों, कलाकरों का सम्मान है, इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के माध्यम से लोकभाषा और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की।

दीक्षांत समारोह के अपने सम्बोधन में कुलपति प्रो अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि विष्वविद्यालय ने 1973ई. स्थापना के बाद एक लंबा सफर तय करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने नई शिक्षा नीति और क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 42 सदस्यों की समिति द्वारा नई शिक्षा नीति (एनईपी) को क्रियान्वित किया जा रहा है।
कुलपति प्रोफेसर नौटियाल ने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालय में 48 से अधिक शोध परियोजनाएं चल रही है, वहीं 2021 में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों और संस्थानों के साथ 05 एमओयू किए है। इसके अलावा संकाय सदस्यों ने शोध पत्रिकाओं में 361 शोध पत्र, पुस्तकों में 130 अध्याय, 27 पुस्तकें और 04 शोध पत्रिकाएं प्रकाशित की तथा संकाय सदस्यों और शोधकर्ता को 05 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि विष्वविद्यालय सही दिषा में अग्रसर है और हमें आगे भी ज्ञानवर्धक और रचनात्मक वातावरण बनाकर विष्वविद्यालय से जागरूक और संवेदनषील नागरिक तैयार करने होगें।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. योगेंद्र नारायण ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। अपने अध्यक्षीय भाषण देते हुए डॉ. नारायण ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को कला और विज्ञान के साथ-साथ ज्ञान को आत्मसात करने की जरूरत है। राष्ट्रीय आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय हित में शहरी नियोजन, सार्वजनिक स्वास्थ्य, कूटनीति, अपशिष्ट प्रबंधन, आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपनी भूमिका तय करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Rain Alert: भारी बारिश के बीच डीएम ने विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश

अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वहीं दीक्षांत समारोह के सम्न्वयक प्रो वाई.पी.रैवानी ने दीक्षांत समारोह के सभी सदस्यों का कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का संचालन डॉ. श्वेता वर्मा और डॉ. हिमशिखा गुसांईं ने किया।

इस अवसर पर दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रोफेसर वाईपी रैवानी, प्रोफेसर डीके नौरियाल, पूर्व कुलपति, डॉ केसी शर्मा, ईसी सदस्य, प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी, कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, पद्मश्री एएन पुरोहित पूर्व कुलपति, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत और महिपाल सिंह सचिव एलुमीनि एसोषिएषन समेत विभिन्न संकायक्ष्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड न्यूज उत्तराखंड से खबर एचएनबी गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह: गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को मिली डॉक्टर की उपाधि देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
बनतोली में चट्टान टूटी, मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
हल्द्वानी में फर्जी पैरा कमांडो मेजर बनकर Instagram पर फोटो डालने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच काठगोदाम में निरीक्षण करते एसएसपी नैनीताल Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
लगातार बारिश के बीच स्वाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू यातायात Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल

  • बनतोली में चट्टान टूटी, मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

  • हल्द्वानी में फर्जी पैरा कमांडो मेजर बनकर Instagram पर फोटो डालने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा

  • गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच काठगोदाम में निरीक्षण करते एसएसपी नैनीताल Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट

  • लगातार बारिश के बीच स्वाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू यातायात Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (630)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,360)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,498)
  • खेल (364)
  • चंपावत (993)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,173)
  • नैनीताल (6,504)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,181)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,157)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (518)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (641)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट