Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haridwar News: कहासुनी के बाद महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: कहासुनी के बाद महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

हरिद्वार जिले के बहादराबाद में पारिवारिक विवाद के बाद महिला अपनी एक वर्षीय बेटी को लेकर गंग नहर में कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मामले की जांच जारी है।
Mohan Chandra Joshi July 12, 2026
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में गंग नहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस टीम।

गंग नहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश में जुटी एसडीआरएफ व पुलिस टीम।

ख़बर शेयर करें -

दौलतपुर स्थित गंग नहर में हुई घटना, पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम चला रही सर्च अभियान

हरिद्वार, 12 जुलाई 2026। उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में कूद गई। देखते ही देखते दोनों तेज बहाव में लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा महिला और बच्ची की तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर निवासी 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र बालेश्वर रविवार को अपनी पत्नी 30 वर्षीय सविता और दोनों बच्चों के साथ बाइक से ससुराल रायपुर दरेड़ा (थाना बहादराबाद) जा रहे थे। परिवार के साथ उनका चार वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी भी थी। बेटी सविता की गोद में थी, जबकि बेटा बाइक पर आगे बैठा हुआ था।
रास्ते में हुआ विवाद, फिर उठाया यह कदम
बताया गया कि जब परिवार दौलतपुर स्थित डीपीएस कॉलेज के पास पहुंचा तो किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सविता ने घर पर रुकने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान महिला ने अर्जुन से बाइक रुकवाई और अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में छलांग लगा दी।
घटना इतनी अचानक हुई कि अर्जुन कुछ समझ पाता, उससे पहले ही मां-बेटी तेज बहाव में बहकर आंखों से ओझल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू की कोशिशें शुरू कर दीं।
पुलिस और एसडीआरएफ ने शुरू किया संयुक्त रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों और रेस्क्यू कर्मियों ने संयुक्त रूप से गंग नहर में सर्च अभियान शुरू किया, जो समाचार लिखे जाने तक लगातार जारी था। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। महिला का चार वर्षीय बेटा सुरक्षित है, जबकि पति अर्जुन का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुटे रहे और रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।
बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। महिला और उसकी एक वर्षीय बेटी की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BreakingNews #GangCanal #HaridwarNews #RescueOperation #SDRF #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की विजिलेंस कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

  • हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने की विजिलेंस कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

  • काशीपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य। Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

  • केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

  • पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (472)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,725)
  • उधमसिंह नगर (1,346)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (746)
  • देहरादून (11,355)
  • नैनीताल (6,593)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Haridwar News: विजिलेंस ने महिला ASI को ₹10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे Kashipur News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम