हरिद्वार:उफनाई नदी के बीच फंसे 4 मजदूरों का SDRF ने किया रेस्क्यू-देखें वीडियो
हरिद्वार। पहाड़ों में तेज बारिश के कारण नीलधारा गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से चार मजदूर टापू में ही फंस गए हरिद्वार के श्यामपुर में एनएचएआई के पुल बनाने का कार्य चल रहा है जिसमें पुल का काम करने के बाद मजदूर वही सो गए थे रात को जल स्तर बढ़ने के बाद 4 मजदूर वही फंस गए थे जलस्तर ज्यादा होने के कारण अन्य मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ और कंट्रोल रूम को भी स्थिति के बारे में बताया गया।
तुरंत प्राथमिकता से काम करते हुए एनएचएआई के क्रेन की मदद से 4 मजदूरों को सकुशल रेस्क्यू किया गया थाना श्यामपुर पुलिस के द्वारा लगातार एनएचएआई के अधिकारियों व मजदूरों को समय-समय पर अवगत कराया गया है कि ऐसे मौसम पर काम बंद कर दें और नदी से दूर रहें थाने की पुलिस द्वारा नदी किनारे सभी गांव को अनाउंसमेंट के माध्यम से अवगत कराया गया कि नदी पार कोई ना जाए तथा नदी के पास जिनकी घर और झुग्गी झोपड़ी है वह भी नदी से सतर्क रहें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


