Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haridwar: महंत की गला घोटकर हुई थी हत्या , पुलिस ने किया गुमशुदगी मामले में बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar: महंत की गला घोटकर हुई थी हत्या , पुलिस ने किया गुमशुदगी मामले में बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi October 19, 2024
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। पुलिस ने कनखल थाना क्षेत्र स्थित आश्रम के लापता संत महंत गोविंददास की गुमशुदगी से पर्दा उठा दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आश्रम की संपत्ति हड़पने के लिए चारों आरोपियों ने महंत की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को गंगा में फेंक दिया था। फिलहाल शव बरामद नहीं हो पाया है।

आज शनिवार को पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में हत्याकांड का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रुद्रानंद निवासी रायवाला गौरी गीता आश्रम बिरला मंदिर देहरादून ने 17 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उनके गुरु महंत गोविंद दास शिष्य बिशम्बर दास महाराज निवासी श्रद्धा भक्ति आश्रम ज्ञानलोक कॉलोनी कनखल बीते 15 जून को धर्म प्रचार के लिए आश्रम से राजस्थान गए थे। इसके बाद वापस लौटकर नहीं आए। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर पड़ताल शुरू की। सामने आया कि जून माह 2024 से आश्रम में एक नया बाबा है, जिसे पहले नहीं देखा गया। इसके बाद पुलिस ने आगे की पड़ताल शुरू की। नए बाबा राम गोपाल नाथ से सख्ती से पूछताछ शुरू की गई तो तब सामने आया कि महंत गोविंद दास की हत्या की गई है। मास्टरमाइंड उनके शिष्य अशोक कुमार निवासी गली नंबर 2 दुर्गापुरी एक्सटेंशन शाहदरा थाना ज्योति नगर दिल्ली ने ललित निवासी पृथ्वी बिहार नियर एफसीआई गोदाम, मेरठ रोड थाना 32 सेक्टर करनाल, संजीव कुमार त्यागी निवासी मुंडेत कोतवाली मंगलौर, योगी रामगोपाल नाथ उर्फ गोपाल सिंह निवासी ग्राम कोहरा थाना सजेती तहसील घाटमपुर जिला कानपुर यूपी के साथ मिलकर 1 जून को हत्या की थी हत्या से पहले महंत राम गोविंद दास को नशे का इंजेक्शन लगाकर मूर्छित कर गला घोटकर हत्या कर दी गई, इसके बाद आरोपियों ने कट्टे में शव को रखकर किराए की स्कूटी की मदद से बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा में फेंक दिया था।

महंत की हत्या के बाद अशोक ने तीन जून को अपने किसी परिचित फर्जी बाबा राम गोपाल नाथ को
रुपए का लालच देकर आश्रम की निगरानी के लिए बुलाया और फर्जी बाबा को अंधेरे में रखकर महंत के धर्म प्रचार के लिए अयोध्या जाना बताया । किसी के द्वारा महंत के बारे में पूछताछ करने पर महंत के अयोध्या जाने की बात कहना ,अशोक द्वारा बुलाए गए फर्जी बाबा को बाकी लोगों के साथ उठने बैठने खाने-पीने के दौरान कुछ दिन बाद आश्रम का महंत की हत्या की जानकारी हो गई। लालच में वह चुपचाप बेठा रहा और इस बात को दबाए रखा। महंत की हत्या करने के बाद आश्रम को बेचने के लिए अशोक ने संजीव त्यागी को जो छोटा-मोटा प्रॉपर्टी डीलर है से मिलकर महंत के हूबहू जाली हस्ताक्षर कर फर्जी वसीयतनामा तैयार किया। संजीव ने पूरी जानकारी होने के बाद भी मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में आरोपियों का साथ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: 25 से 31 मई | सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग और अंक

एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड में फिलहाल छह आरोपी प्रकाश में आए हैं। चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। मास्टरमाइंड अशोक ने अपने
साथियों के साथ मिलकर महंत की करोड़ों की प्रॉपर्टी हजम करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी महंत की हत्या के प्रसाद मंहत की लगभग 50 लाख की एफडी चेक बुक मोबाइल व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गया और गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक के मोबाइल से अलग-अलग सिम डाल रहा था। बैंक अकाउंट चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से लगभग 10 लाख की रकम भी निकाली जा चुकी थी । अब लाखों की एफडी जिसके मूल कागजात बरामद हुए हैं को कैश कराने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपी संजीव त्यागी के साथ मिलकर आश्रम को को 10 करोड़ में बेचने की डील पक्की हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का इंफ्लूएंसर्स से संवाद, फेक नैरेटिव से सतर्क रहने और सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान

महंत की हत्या में मास्टरमाइंड अशोक कुमार पुत्र रघुवीर सिंह दुर्गापुरी एक्सटेंशन शाहदरा थाना ज्योति नगर दिल्ली ललित उत्तर दिनेश शर्मा निवासी पृथ्वी बिहार मेरठ रोड थाना 32 सेक्टर करनाल संजीव कुमार त्यागी पुत्र शरद चंद निवासी मुंडे थाना मंगलौर हरिद्वार व योगी रामगोपाल नाथ उर्फ़ गोपाल सिंह पुत्र मनफूल सिंह निवासी ग्राम कोर थाना सजेती घाटमपुर कानपुर उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी की गई है। वारदात में शामिल सौरव व प्रदीप की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम यात्रा 2026: बेहतर व्यवस्थाओं और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच बना रिकॉर्ड, 8.42 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा केदार के धाम

आरोपितों के कब्जे से मृतक महंत गोविंद दास की 16 लाख रुपए की पंजाब नेशनल बैंक की एफडी दो चेक बुक फर्जी वसीयतनामा की छायाप्रति वारदात में इस्तेमाल की गई नशीली गोली इंजेक्शन का बरामद किए हैं । पकड़े गए आरोपितों का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

विजिलेंस टीम द्वारा हल्द्वानी में एक पुलिस आरक्षी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने की कार्रवाई का दृश्य। हल्द्वानी: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आरक्षी 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आरक्षी 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi May 25, 2026
राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान देते हुए दृश्य। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अलंकृत
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अलंकृत

Mohan Chandra Joshi May 25, 2026
देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान जनता मिलन कार्यक्रम में आम जनता की शिकायतें सुनते हुए और अधिकारियों को निर्देश देते हुए देहरादून: नए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संभाला कार्यभार, सुशासन-जनसेवा पर फोकस, 115 शिकायतों पर की त्वरित कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: नए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संभाला कार्यभार, सुशासन-जनसेवा पर फोकस, 115 शिकायतों पर की त्वरित कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi May 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में सोशल मीडिया क्रिएटर्स और युवाओं से संवाद करते हुए हल्द्वानी में सीएम धामी का इंफ्लूएंसर्स से संवाद, फेक नैरेटिव से सतर्क रहने और सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी में सीएम धामी का इंफ्लूएंसर्स से संवाद, फेक नैरेटिव से सतर्क रहने और सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान

Mohan Chandra Joshi May 25, 2026
केदारनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़, बाबा केदार के मंदिर की ओर बढ़ते भक्त केदारनाथ धाम यात्रा 2026: बेहतर व्यवस्थाओं और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच बना रिकॉर्ड, 8.42 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा केदार के धाम
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम यात्रा 2026: बेहतर व्यवस्थाओं और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच बना रिकॉर्ड, 8.42 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा केदार के धाम

Mohan Chandra Joshi May 25, 2026
हल्द्वानी में कुमाऊँ मीडिया सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच पर उपस्थित। कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की बड़ी पहल — मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 6.75 करोड़ के मीडिया सेंटर का किया शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की बड़ी पहल — मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 6.75 करोड़ के मीडिया सेंटर का किया शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi May 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • विजिलेंस टीम द्वारा हल्द्वानी में एक पुलिस आरक्षी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने की कार्रवाई का दृश्य। हल्द्वानी: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आरक्षी 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आरक्षी 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

  • राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान देते हुए दृश्य। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अलंकृत
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अलंकृत

  • देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान जनता मिलन कार्यक्रम में आम जनता की शिकायतें सुनते हुए और अधिकारियों को निर्देश देते हुए देहरादून: नए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संभाला कार्यभार, सुशासन-जनसेवा पर फोकस, 115 शिकायतों पर की त्वरित कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: नए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संभाला कार्यभार, सुशासन-जनसेवा पर फोकस, 115 शिकायतों पर की त्वरित कार्रवाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में सोशल मीडिया क्रिएटर्स और युवाओं से संवाद करते हुए हल्द्वानी में सीएम धामी का इंफ्लूएंसर्स से संवाद, फेक नैरेटिव से सतर्क रहने और सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में सीएम धामी का इंफ्लूएंसर्स से संवाद, फेक नैरेटिव से सतर्क रहने और सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान

  • केदारनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़, बाबा केदार के मंदिर की ओर बढ़ते भक्त केदारनाथ धाम यात्रा 2026: बेहतर व्यवस्थाओं और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच बना रिकॉर्ड, 8.42 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा केदार के धाम
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    केदारनाथ धाम यात्रा 2026: बेहतर व्यवस्थाओं और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच बना रिकॉर्ड, 8.42 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा केदार के धाम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,188)
  • उधमसिंह नगर (1,269)
  • क्राइम (3,371)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (594)
  • देहरादून (10,575)
  • नैनीताल (6,252)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (992)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (392)
  • राष्ट्रीय (1,110)
  • रुद्रप्रयाग (696)
  • रोजगार (481)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (600)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (874)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हल्द्वानी: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आरक्षी 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हल्द्वानी: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आरक्षी 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अलंकृत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अलंकृत देहरादून: नए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संभाला कार्यभार, सुशासन-जनसेवा पर फोकस, 115 शिकायतों पर की त्वरित कार्रवाई देहरादून: नए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संभाला कार्यभार, सुशासन-जनसेवा पर फोकस, 115 शिकायतों पर की त्वरित कार्रवाई हल्द्वानी में सीएम धामी का इंफ्लूएंसर्स से संवाद, फेक नैरेटिव से सतर्क रहने और सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान हल्द्वानी में सीएम धामी का इंफ्लूएंसर्स से संवाद, फेक नैरेटिव से सतर्क रहने और सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान केदारनाथ धाम यात्रा 2026: बेहतर व्यवस्थाओं और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच बना रिकॉर्ड, 8.42 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा केदार के धाम केदारनाथ धाम यात्रा 2026: बेहतर व्यवस्थाओं और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच बना रिकॉर्ड, 8.42 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा केदार के धाम