Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार- सीएम धामी ने कृष्णायन गौरक्षा शाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार- सीएम धामी ने कृष्णायन गौरक्षा शाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi November 11, 2021
ख़बर शेयर करें -

विकासखण्ड बहादराबाद के विभिन्न गांवों की लगभग 32 करोड़ की लागत की पंपिंग पेयजल योजनाओं का किया शिलान्यास।

कृष्णायन गोशाला को जोड़ने के लिये किया जायेगा सड़क का निर्माण।

प्रदेश में ईगास पर्व पर की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बृहस्पतिवार को जनपद हरिद्वार के गैंडीखाता क्षेत्र स्थित बसोचन्दपुर में श्री कृष्णायन देशी गोरक्षाशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में शामिल हुये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड बहादराबाद के विभिन्न ग्रामों के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम गैण्डीखाता में 2.39 करोड़, ग्राम कांगड़ी में 2 करोड़, ग्राम लहाड़पुर में 97 लाख, ग्राम लालढांग में 4.40 करोड़, ग्राम सज्जनपुर पीली में 1.75 करोड़, ग्राम श्यामपुर नौआबाद में 1.71 करोड़, ग्राम नौरंगाबाद में 2 करोड़, ग्राम अहमदपुर चिड़ियापुर में 1.33 करोड़, ग्राम रसूलपुर मिट्ठीबेरी में 3.29 करोड़, ग्राम गाजीवाली में 2.80 करोड़, ग्राम तपड़ोवाली (गुज्जर बस्ती) में 4.37 करोड़, ग्राम जसपुर चमरिया में 2.22 करोड़, ग्राम समसपुर कटेबड़ में 96.02 लाख, ग्राम पीली पड़ाव में 2.84 करोड़ की पम्पिंग पेयजल योजनाओं के निर्माण निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कृष्णायन गौशाला को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा तथा तटबन्ध भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णायन गौशाला के लिए जो जमीन देनी शेष है वह भी जल्द ही आवंटित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने 14 नवम्बर को इगास पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की।

प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने गोपाष्टमी के अवसर पर गौमाता की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय से मिलने वाली हर चीज हमारे लिए उपयोगी है। गाय का दूध स्वास्थ्य व पाचन के लिए सर्वोत्तम है। मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग, गाय जब तक दूध देती है, तब तक तो उसका भरण पोषण करते हैं, लेकिन जब वह दूध देना बन्द कर देती है, तब उसको निःसहाय छोड़ देते है, जिसके कारण वह इधर-उधर भटकते हुए प्लास्टिक कचरा आदि खा लेती है, जिससे उसके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और कभी-कभी इससे उसकी मृत्यु तक हो जाती है। श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर शहर में गौशालाएं बनाने का काम तेज गति से करेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गौशाला का अवलोकन किया तथा गौमाताओं की पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। उन्होंने गौशाला में गौमाताओं को गुड़ का प्रसाद भी खिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने चार माह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में 400 से अधिक निर्णय लिये हैं। उन्होंने कहा कि वे कोई भी फैसला बिना किसी आधार के नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास सीमित संसाधन है, सीमित संसाधनों से ही सरकार को सभी कार्य करने होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने कई घोषणाएं की, जो आज तक धरातल पर नहीं उतर पायी, लेकिन हमने जो भी घोषणाएं की हैं, वह सभी धरातल पर दिखाई दे रही हैं। वे जो भी घोषणा कर रहे हैं, उसका तुरन्त ही शासनादेश जारी हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानंमत्री जी ने केदारनाथ धाम में 400 करोड़ की योजनाओं का का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें से 225 करोड़ की योजनाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 184 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है। जल्द ही केदारनाथ धाम में तीसरे चरण के निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के लिए भी 245 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की गयी हैं, जिसका मास्टर प्लान तैयार हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पूरे विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। आज भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखण्ड राज्य के विकास हेतु कार्य किया जा रहा है, वर्ष 2025 में जब उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्णं हो जाएंगे, उस समय उत्तराखण्ड देश का नम्बर एक राज्य बनेगा। इसके लिए सभी से समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का सांस्कृतिक व आध्यात्मिक राज्य बने इसके लिये हमारे प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न संस्कृति और रीति -रिवाजों को मानने वाले लोग निवास करते हैं, एक तरह से उत्तराखण्ड लघु भारत का रूप है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में श्री नारायण दत्त तिवारी की महत्वपूर्णं भूमिका रही है, चाहे देहरादून का सिड़कुल क्षेत्र हो या हरिद्वार अथवा उधमसिंह नगर का, सबमें श्री नारायण दत्त तिवारी की विशेष भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हमने पंतनगर सिडकुल क्षेत्र का नाम श्री नारायण दत्त तिवारी के नाम से रखा है। उनके गांव को जाने वाली सड़क का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है।

गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के लिए गौशाला निर्माण की घोषणा की थी। उन्हांने लोगों का आह्वान किया कि वे पहली रोटी गाय के लिए निकालने की पराम्परा को आगे बढ़ायें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड से बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य अभियुक्त के घर पर बुलडोजर कार्रवाई

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि आज पूरे देश में गोपाष्टमी मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि एक गाय, कई लोगों का भरण-पोषण करती है। गाय आर्थिकी का भी आधार है। मंत्री जी ने इस अवसर पर 11 लाख रूपये श्रीकृष्णायन देशी गौरक्षा शाला को देने की घोषणा की।

इस मौके पर श्री गंगादासजी महाराज ने भी कृष्णायन गौशाला को 11 हजार का चैक भेंट किया।
गोपाष्टमी महोत्सव पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व आज 177 देशों में मनाया जा रहा है। कृष्णायन गौशाला का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व की एक मात्र देशी गौशाला हरिद्वार में है। उन्होंने कहा कि गौ, गीता, गंगा तथा साधू-सन्तों से भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस गौशाला में तीन हजार गायें हैं तथा सभी गौशालाओं में कुल 15 हजार गायें हैं। उन्होंने कहा कि हमने गौशाला में नन्दीशाला भी बना रखी है। उन्होंने कहा कि गौ के बिना कोई श्राद्ध पूरा नहीं होता है।

स्वामी रामकृष्ण मिशन के डॉ0 शिवकुमार ने कहा कि उनके द्वारा कनखल हरिद्वार में 200 बेड का चेरिटेबिल हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौसेवा करके आप भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

गौरीशंकर गौशाला के संस्थापक बाबा हठयोगी ने कहा कि गाय के दूध के साथ ही उसका संरक्षण करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर कृष्णायन गौशाला के संरक्षक स्वामी आत्मानन्द जी महाराज, स्वामी अमृतानन्द जी, स्वामी कमलानन्द जी, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनिता मंमगाई, एसपी सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय, एसडीएम श्रीमती संगीता कन्नौजिया, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान मदन सैन, प्रवीण कुमार, अरूण कुमार, रवि शास्त्री, शेखर मेहता सहित संबंधित अधिकारी व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर भक्तों की भारी भीड़ और धार्मिक आयोजन। कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
15 से 21 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल और राशिचक्र Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ की फाइल फोटो। अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
देहरादून में घर में घुसकर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो) देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
उत्तराखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Alert: 11 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: 11 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, आपके द्वार’; सीएम धामी बोले- अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • राजनीति

खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, आपके द्वार’; सीएम धामी बोले- अंतिम छोर तक पहुंचेगा विकास

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और मैदानी इलाकों में गर्मी। उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव
    • उत्तरप्रदेश
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव

  • कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर भक्तों की भारी भीड़ और धार्मिक आयोजन। कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम

  • 15 से 21 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल और राशिचक्र Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य?

  • पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ की फाइल फोटो। अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई

  • देहरादून में घर में घुसकर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो) देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (440)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (114)
  • उत्तराखंड (24,441)
  • उधमसिंह नगर (1,281)
  • क्राइम (3,396)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,699)
  • नैनीताल (6,301)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,028)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,122)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (607)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम कैंची धाम स्थापना दिवस: भक्ति और आस्था का अद्भुत सैलाब, बाबा नीब करौली के जयकारों से गूंजा धाम Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य? Weekly Horoscope 15-21 June 2026: किस राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, किसका चमकेगा भाग्य? अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई अंकिता भंडारी केस: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, इन आरोपों को लेकर हुई कार्रवाई देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस देहरादून में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस