Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार- सीएम धामी ने राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार- सीएम धामी ने राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi October 3, 2021
ख़बर शेयर करें -

रुड़की (हरिद्वार)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम कुन्जा बहादुरपुर, भगवानपुर में राजा विजय सिंह एवं सेनापति कल्याण सिंह के बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि कुन्जा बहादुरपुर में कृषि महाविद्यालय बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में वीरों की भूमि कुंजा बहादुरपुर आने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। राजा विजय सिंह की इस भूमि को नमन करते हुए उन्होंने सभी शहीद सैनानियों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि ब्रितानी हुकुमत से दो-दो हाथ करने वालों को पैदा करने वाली इस भूमि को मैं नमन करता हूं। हमें गर्व है कि आजादी के लिए शुरूआती दौर की अंग्रेजो के खिलाफ बगावत शुरू हुई, उसका बिगुल कुंजा बहादुरपुर गांव से भी फूंका गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हिन्दुस्तान का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ाने, भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के पद्चिन्हों पर चलकर राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे नौजवानों और छात्रों के बीच में काफी समय तक कार्य करने का मौका मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। रोजगार के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखण्ड में उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों का रोजगार मिले, इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। लोगों की आर्थिकी में कैसे सुधार हो, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैंने मुख्य सेवक के रूप में शपथ ली, पहली कैबिनेट में हमने निर्णय लिया कि सरकारी सेवाओं में सभी रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। लगातार भर्ती प्रक्रियाएं जारी हैं। कोरोना की वजह से अनेक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरकार ने निर्णय लिया कि सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी जायेगी। जिसका शासनादेश भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन सुचारू, SDRF-NDRF अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों, कलस्टरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रदेश की बहनों को 05 लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। इन्हे राहत पहुंचाने के लिये पैकेज दिया गया है। पर्यटन, परिवहन से जुड़े एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को राहत पैकेज दिया है। ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 रूपये से बढ़ाकर 3500 रूपये किया है। बिजली का सरचार्ज माफ किया गया है। सभी किसानों का शत प्रतिशत गन्ना भुगतान किया है। गन्ने का नया मूल्य भी जल्द तय किया जायेगा। धान की खरीद के लिए क्रय केन्द्रों पर अच्छी व्यवस्था हो, इसके लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिये गये हैं। कोरोना के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले हर क्षेत्र के लोगों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। प्रदेश में कई जगह 95 प्रतिशत से अधिक वैक्सीनेशन हो चुका है। नवम्बर के अंत तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का हमारा लक्ष्य है। संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, एनडीए, सीडीएस की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले राज्य के आर्थिक रूप से गरीब अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा 50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम, द्वि़तीय विश्व युद्ध, आजादी के बाद लड़े के गए युद्ध, शहीदों एवं उनकी वीरांगनाओं के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि सालम क्रांति के शहीदों की स्मृति में जैंती गांव में शहीद स्मारक बनाया जा रहा है। उत्तराखंड से द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन को अब प्रतिमाह पेंशन 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया गया है। सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए पढ़ाई हेतु हल्द्वानी में छात्रावास बनाया जा रहा है। हरिद्वार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदन बनाया जा रहा है। राज्य स्थित कैण्ट बोर्ड में निवास करने वाले भूतपूर्व सैनिकों का भवनकर माफ करने हेतु यथोचित कार्यवाही की जा रही है। कुटुम्ब पेंशन का नाम अब सम्मान पेंशन रखा गया है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न युद्धों व सीमान्त झडपों तथा आन्तरिक सुरक्षा में शहीद हुये सैनिकों व अर्द्ध सैनिक बलों की विधवाओं/आश्रितों को एकमुश्त 10 लाख रूपये के अनुदान को बढ़ाकर 15 लाख रूपये किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेशवासियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना चलाई जा रही है। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत 3.5 लाख से अधिक लोग अपना निःशुल्क ईलाज करा चुके हैं। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के निःशुल्क कार्ड बनाये जायेंगे। 207 प्रकार की निःशुल्क जांचे की जा रही हैं। मुख्यमंत्री स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखण्ड योजना के तहत प्रदेश के सभी ग्रामपंचायतों में ओपन जिम खोले जायेंगे। महालक्ष्मी किट योजना के तहत बच्चे और माँ को उचित पोषण के साथ ही आवश्यक सामग्री प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, प्रतिमाह पोषण राशि की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, देशराज कर्णवाल, प्रदीप बत्रा, सुरेश राठौर, भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haridwar News Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News हरिद्वार हरिद्वार- सीएम धामी ने राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Related Stories

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक। Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक

Mohan Chandra Joshi July 20, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को कई जिलों में स्कूल बंद। Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी में टापू पर फंसे 7 लोगों का SDRF द्वारा रेस्क्यू अभियान। Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
ध्वनि प्रदूषण अभियान के तहत धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाती नैनीताल पुलिस Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद के आदेश Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • नैनीताल
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
देहरादून में रेड अलर्ट के बीच 20 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने संबंधी जिला प्रशासन का आदेश। Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक। Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक

  • उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को कई जिलों में स्कूल बंद। Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद

  • देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी में टापू पर फंसे 7 लोगों का SDRF द्वारा रेस्क्यू अभियान। Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया

  • ध्वनि प्रदूषण अभियान के तहत धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाती नैनीताल पुलिस Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई

  • ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद के आदेश Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • नैनीताल
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (452)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,836)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,442)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (676)
  • देहरादून (10,896)
  • नैनीताल (6,398)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,087)
  • यात्रा (406)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (711)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (617)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (901)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल, शुभ रंग-अंक Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी