Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार : वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यान में शामिल हुए सीएम धामी – जेपी नड्डा , महाकाल मंदिर में की पूजा अर्चना
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार : वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यान में शामिल हुए सीएम धामी – जेपी नड्डा , महाकाल मंदिर में की पूजा अर्चना

Mohan Chandra Joshi August 27, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haridwar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ रविवार को गायत्रीकुंज, हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों का विमोचन किया, जिसमें पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखी ‘समस्याएं आज की, समाधान कल के’ एवं ‘मैं क्या हूं’ का वियतनामी भाषा प्रकाशन, आयुर्वेद पर आधारित शोध पत्र एवं सेंट्रल फॉर यज्ञ रिसर्च पर आधारित पुस्तक का विमोचन शामिल रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की, तत्पश्चात उन्होंने शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिसर में पौधारोपण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गायत्री के सिद्ध साधक, विचार क्रान्ति अभियान के सूत्रधार, वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा रोपित बीज आज वटवृक्ष का आकार ले चुका है और विश्व के असंख्य लोगों को ज्ञान और संस्कार की छाया दे रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का उत्तराखंड पधारने पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी का मार्गदर्शन निश्चित रूप से हमें ऊर्जा प्रदान करेगा। इतिहास में विरले ही ऐसे लोग हुए हैं जिन्होंने अपने विचारों से करोड़ों लोगों के जीवन को बदलने का कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परम पूजनीय पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का समूचा जीवन भारत के सांस्कृतिक पुनरोत्थान को समर्पित रहा। ‘‘हम बदलेंगे-युग बदलेगा’’ का मंत्र देकर उन्होंने समाज में जो जन जागृति लाने का पुनीत कार्य किया इसके लिए आने वाली पीढ़ियां सदैव उनकी ऋणी रहेंगी। माता गायत्री व यज्ञ को घर-घर में स्थापित करने और सनातन संस्कृति को पुनः परिभाषित करने से लेकर साधना, शिक्षा, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, जनशक्ति का संरक्षण और युवाओं को संगठित करने का कार्य आज आचार्य जी के सिद्धांतों पर चल कर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय के रूप में यह विश्व विख्यात शिक्षा केंद्र नैतिक मूल्यों पर आधारित रोजगारपरक शिक्षा देने का अनुपम कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ये संस्थान युवाओं का इसी प्रकार उचित मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए एक जिम्मेदारी है, जो विश्व के भारत पर भरोसे का एक पैमाना है। जब हम अपनी प्रगति के लिए प्रयास करते हैं, तो हम वैश्विक प्रगति की भी परिकल्पना करते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जी-20 की अध्यक्षता करना हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। जी-20 की थीम भी ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ है, जो मूल रूप से भारतीय संस्कृति द्वारा विश्व को दिए गए सिद्धांत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर आधारित है, जिसका अर्थ है ‘समस्त विश्व एक परिवार है’।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: हाईवे किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, युवक पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के मंत्र के जरिए विश्व बंधुत्व की भावना को हम सदियों से जीते आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पौराणिक धरोहर, आस्था एवं बौद्धिकता को चित्रित किया जा रहा है। जी-20 की थीम भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करती है। जी-20 का उद्देश्य विविधता का सम्मान करते हुए दुनिया को एक साथ लाना है। आज विश्व के विभिन्न देश और विद्वान पुनः भारत का और हमारी सांस्कृतिक धरोहरों का अध्ययन कर रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की सोच में चलने वाला यह संस्थान आध्यात्मिक विकास, संस्कृति के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है ।श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं मां गायत्री जी के द्वारा स्थापित किए गए आध्यात्मिक एवं सनातन संस्कृति को गायत्री परिवार के माध्यम से आगे बढा़ने का कार्य किया जा रहा है। योग, आयुर्वेद, तकनीकी, शोध, विज्ञान के समन्वय से देव संस्कृति विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र में निरन्तर तरक्की कर रहा है। यह शोध मानवता के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की शुरुआत संस्कार सीखने से होती है। शिक्षा से सभ्य जीवन में सार्थक रास्ता ढूंढने का लक्ष्य प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां कल सभी स्कूल बंद रहेंगे

श्री जे.पी नड्डा ने कहा कि आज भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। आयुर्वेद चिकित्सा पर भी कार्य किया जा रहा है। आत्मनिर्भर गांव से ही आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना पूर्ण हो सकती है। इससे लिए पूरे विश्व को एक साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, पर्यावरण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण जैसे विभिन्न विषयों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के विचार से ही समाज, देश में परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास और विरासत को संवारने का कार्य किया जा रहा है। भारत ने जी-20 के माध्यम से दुनिया के सामने वसुधैव कुटुंबकम का नारा सिद्ध किया।

इस दौरान कार्यक्रम में कुलाधिपति डॉ प्रणव पंड्या, प्रतिकुलपति चिन्मय पंड्या, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड महाकाल मंदिर में की पूजा अर्चना मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरिद्वार : वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यान में शामिल हुए सीएम धामी - जेपी नड्डा

Related Stories

टनकपुर में सिडकुल स्थापना के लिए प्रस्तावित 30 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण करती संयुक्त टीम Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
Nainital DM district badar action against six criminals Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
देहरादून के मालदेवता में सास-बहू लीला रावत और अलका रावत हैंडमेड राखियां तैयार करते हुए Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Uttarakhand: CM Dhami के बड़े निर्देश, रिवर्स पलायन को गति देने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: CM Dhami के बड़े निर्देश, रिवर्स पलायन को गति देने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 को संबोधित करते हुए CM Dhami का बड़ा ऐलान: देहरादून के 13 गांव में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM Dhami का बड़ा ऐलान: देहरादून के 13 गांव में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, उत्पादों को मिलेगा बाजार

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
उत्तराखंड में बारिश के बीच बदला मौसम का मिजाज Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश की IMD चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश की IMD चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • टनकपुर में सिडकुल स्थापना के लिए प्रस्तावित 30 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण करती संयुक्त टीम Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण

  • Nainital DM district badar action against six criminals Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

  • देहरादून के मालदेवता में सास-बहू लीला रावत और अलका रावत हैंडमेड राखियां तैयार करते हुए Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Uttarakhand: CM Dhami के बड़े निर्देश, रिवर्स पलायन को गति देने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: CM Dhami के बड़े निर्देश, रिवर्स पलायन को गति देने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 को संबोधित करते हुए CM Dhami का बड़ा ऐलान: देहरादून के 13 गांव में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, उत्पादों को मिलेगा बाजार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    CM Dhami का बड़ा ऐलान: देहरादून के 13 गांव में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, उत्पादों को मिलेगा बाजार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,205)
  • उधमसिंह नगर (1,323)
  • क्राइम (3,481)
  • खेल (361)
  • चंपावत (977)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (709)
  • देहरादून (11,100)
  • नैनीताल (6,472)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (977)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,154)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,153)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,370)
  • हरिद्वार (919)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण Champawat: टनकपुर में सिडकुल स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर Nainital News: कानून व्यवस्था मजबूत करने को डीएम का बड़ा एक्शन, छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार Dehradun: मालदेवता की सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार में रचा कमाल, 1,500 हैंडमेड राखियां तैयार Uttarakhand: CM Dhami के बड़े निर्देश, रिवर्स पलायन को गति देने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन Uttarakhand: CM Dhami के बड़े निर्देश, रिवर्स पलायन को गति देने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन CM Dhami का बड़ा ऐलान: देहरादून के 13 गांव में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, उत्पादों को मिलेगा बाजार CM Dhami का बड़ा ऐलान: देहरादून के 13 गांव में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, उत्पादों को मिलेगा बाजार