Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार – मुख्यमंत्री ने शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार – मुख्यमंत्री ने शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत

Mohan Chandra Joshi July 30, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने दीं सुगम, सुरक्षित कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं

कांवड यात्रा मे देखने को मिलता है देशभक्ति का समागम

आस्था एवं विकास के साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है राज्य सरकार।

Haridwar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ओम पुल घाट निकट डामकोठी, हरिद्वार में विभिन्न प्रदेशों से आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोने के साथ माल्यार्पण, शॉल तथा गंगाजली भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र स्थल पर मां गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है। श्रावण मास में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है। राज्य सरकार को कावड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। कावड़ यात्रा को सुगम सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कावड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है। कावड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है। उन्होंने पुष्प वर्षा से कांवडियों के स्वागत को देवभूमि की अतिथि देवो भवः की परम्परा बतायी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीन निकायों में चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा हम पर बनी रहे। उन्होंने शिवभक्तों से अपील की कि हम व्यवस्था के साथ जुड़कर यात्रा का न केवल आनंद लें, बल्कि श्रद्धा-विश्वास के साथ आत्मानुशासन का परिचय देते हुए पावन श्रावण मास के कांवड़ यात्रा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कांवड यात्रा में शामिल सभी भक्तों को सुमग, सुरक्षित यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि असीम श्रद्धाभाव के साथ देश के अलग-अलग भागों से श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर आ रहें हैं जो कि श्रद्धा व आस्था के साथ ही देश की आन बान शान तिरंगा भी साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने यातायात के नियमों तथा शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की अपील भी कावड़ यात्रियों से की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित : बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

मुख्यमंत्री ने ओम पुल घाट पर आयोजित शिव समागम कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आस्था एवं विकास के साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, संत महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कावड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारा गया है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष कावड़ यात्रा में करीब चार करोड़ कांवड़िए उत्तराखंड आए। भगवान भोलेनाथ की कृपा से पिछले वर्ष की यात्रा सकुशल संपन्न हुई। उन्होंने कहा इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है। जिसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में भव्य एवं दिव्य केदारनाथ का निर्माण हुआ है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी विश्वनाथ, महाकाल जैसे विभिन्न मंदिरों का पुनर्निर्माण कार्य भव्यता के साथ किया गया है। शीघ्र ही हरिद्वार ऋषिकेश केरिडोर का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा इससे आने वाले समय में कांवड यात्रियों को और अधिक सुविधा होगी। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, आदेश चौहान, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल आदि शामिल रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरिद्वार - मुख्यमंत्री ने शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत

Related Stories

नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले का प्रतीकात्मक दृश्य। नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
सांसद अजय भट्ट ट्रेन संबंधी निर्णय पर जानकारी साझा करते हुए। मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल द्वारा ऐप लोकार्पण एवं प्रशिक्षण सामग्री जारी करते हुए कार्यक्रम का दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और अधिकारी। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
सचिवालय में सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एवं मौजूद अधिकारी। उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, मुख्य सचिव ने मांगी एएनपीआर की एकीकृत कार्ययोजना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, मुख्य सचिव ने मांगी एएनपीआर की एकीकृत कार्ययोजना

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले का प्रतीकात्मक दृश्य। नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

  • सांसद अजय भट्ट ट्रेन संबंधी निर्णय पर जानकारी साझा करते हुए। मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी

  • नैनीताल लोक भवन में राज्यपाल द्वारा ऐप लोकार्पण एवं प्रशिक्षण सामग्री जारी करते हुए कार्यक्रम का दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

  • सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और अधिकारी। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,200)
  • उधमसिंह नगर (1,269)
  • क्राइम (3,371)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (594)
  • देहरादून (10,583)
  • नैनीताल (6,255)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (993)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (394)
  • राष्ट्रीय (1,112)
  • रुद्रप्रयाग (696)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (600)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (874)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी मुंबई–काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल; शेड्यूल जारी नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी नैनीताल: राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ और ‘उत्तरावाणी’ ऐप का लोकार्पण किया, होमस्टे प्रशिक्षण सामग्री भी जारी देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर देहरादून डीएम का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश