हरिद्वार- अवैध संपत्ति सील और कई अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर , Video
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार- रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज ए०एस गुसाईं द्वारा बंदा न -3 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , प्रदीप चौधरी द्वारा बंदा न -2 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , बालम सिंह द्वारा सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , अनुज त्यागी द्वारा बंदा न -5 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , श राव समसाद द्वारा बंदा न -5 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , जसपाल पंवार द्वारा बंदा न -3 व 4 के मध्ये सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को एवं तीरथ गुप्ता व् सुनील सैनी द्वारा बंदा न -3 सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियंता त्रिपन सिंह पंवार , सहयक अभियंता पंकज पाठक ,क्षेत्रीय सुपरवाइजर ललित कुमार, किशन यादव आदि प्राधिकरण स्टाफ के द्वारा री- सील किया गया। साथ ही उक्त के विरुद्ध F.I.R. कार्रवाई पृथक से की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


