Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरेला पर्व: रुद्रप्रयाग जिले में हुआ लक्ष्य से अधिक पौधारोपण, मुख्यमंत्री धामी के ग्रीन उत्तराखंड विजन को मिला जनसमर्थन
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

हरेला पर्व: रुद्रप्रयाग जिले में हुआ लक्ष्य से अधिक पौधारोपण, मुख्यमंत्री धामी के ग्रीन उत्तराखंड विजन को मिला जनसमर्थन

Mohan Chandra Joshi July 16, 2025
ख़बर शेयर करें -

‘ग्रीन रुद्रप्रयाग’ की थीम पर जनपद में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम, हरेला पर्व के पहले दिन लगाए गए 43 हजार से अधिक पौधे

डीएम प्रतीक जैन ने दिलाई पर्यावरण शपथ, ‘एक पेड़ माँ के नाम’, ग्रीन रुद्रप्रयाग’ जैसे संदेशों ने छुआ दिल

वन विभाग, न्यायालय परिसर के साथ साथ श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग पर किया गया वृहद वृक्षारोपण

फल खाओ, बीज लगाओ’ जैसे अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन, विद्यार्थियों ने फलों के बीज से पौधरोपण का लिया संकल्प*

Rudraprayag News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रकृति प्रेम एवं “ग्रीन उत्तराखंड” के विजन को मूर्त रूप देने तथा पर्यावरण पहल के अनुक्रम में आज जनपद रुद्रप्रयाग में हरेला पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा किया गया। ‘ग्रीन रुद्रप्रयाग’ एवं ‘फल खाओ, बीज लगाओ’ जैसे अभियानों को व्यापक जनसमर्थन मिला जिससे पूरे जनपद में त्यौहारनुमा माहौल बन गया। जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, विभिन्न विभाग के कर्मचारियों, पुलिस बल, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठनों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनमानस, सभी ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन की इस पहल से स्वयं को जोड़ा। परिणामस्वरूप, ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘ग्रीन रूद्रप्रयाग’ जैसी पहल ने महाअभियान का स्वरूप लिया तथा हरेला पर्व के पहले ही दिन जनपद में पौधारोपण का आंकड़ा 43,229 पहुंच गया। जियो टैगिंग एवं अन्य तकनीकी टूल के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग द्वारा ये आंकड़े जुटाए गए।
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जवाड़ी स्थित रतनपुर क्षेत्र में हुआ, जहां जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी/एनएसएस स्वयंसेवकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान है, जो हमें प्रकृति के प्रति आस्था, जिम्मेदारी और संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि लगाए गए पौधों की देखरेख भी उतनी ही जिम्मेदारी से की जाए, जिससे वे वटवृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण प्रदान कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय

विविध प्रजातियों के पौधरोपण से पर्यावरणीय लाभ

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि विशेष रणनीति के तहत जनपद में विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया, जिसमें आंवला, कचनाल, आम, लीची, जामुन, अमरूद और क्यूराल जैसे बहुउपयोगी और स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधों का बड़े पैमाने पर रोपण किया गया। इनमें फलदार व छायादार दोनों प्रकार के पौधे शामिल थे, ताकि आने वाले वर्षों में ये न सिर्फ पर्यावरणीय लाभ दें, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आर्थिकी का भी साधन बन सकें। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करने के साथ साथ जनजागरूकता अभियान में भी भाग लिया। गांवों और कस्बों में भी स्थानीय जनमानस ने सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रमों में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

केदारनाथ मंदिर परिसर एवं यात्रा मार्ग पर हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम

हरेला पर्व के पावन अवसर पर केदारनाथ मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक ठोस पहल करना रहा। मंदिर परिसर क्षेत्र में 150 विभिन्न प्रकार के वातावरण अनुकूल पौधों का रोपण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से हिमालयी क्षेत्र में पनपने वाली प्रजातियाँ सम्मिलित थीं। यह पौधे न केवल प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाएंगे, बल्कि तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ वायु और पर्यावरणीय सुरक्षा भी प्रदान करेंगे। इसी प्रकार, यात्रा मार्ग पर भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन गई है। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि वे भविष्य में एक समृद्ध और हरा-भरा केदारनाथ क्षेत्र विकसित करने में सहायक बन सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली

विभिन्न विभागों, कर्मियों, आम जनता के समन्वित सहयोग से पाया जादुई आंकड़ा

जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठनों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनमानस तक सभी के समन्वित सहयोग से जनपद रुद्रप्रयाग ने लक्ष्य से अधिक पौधारोपण का आंकड़ा प्राप्त किया। लाइव ट्रैकिंग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, विकासखंड़ अगस्त्यमुनि में 15,249 पौधारोपण, विकासखंड़ जखोली में 13,867 पौधारोपण, विकासखंड़ उखीमठ में 7,502 पौधारोपण, कृषि विभाग द्वारा 1,139 पौधारोपण, शिक्षा विभाग द्वारा 3,449 पौधारोपण, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 116, उद्यान विभाग द्वारा 72, चिकित्सा विभाग द्वारा 688, वन विभाग द्वारा 1,120 परिवहन विभाग एवं नगरपालिकाओं द्वारा पौधारोपण किया गया। आम जनमानस एवं सुलभ, पीआरडी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही, जिससे जनपद रुद्रप्रयाग ने मुख्यमंत्री के “ग्रीन उत्तराखंड” के विजन को मूर्त रूप देने में अहम योगदान दिया।
हरेला पर्व पर इस तरह की व्यापक जनसहभागिता यह प्रमाणित करती है कि रुद्रप्रयाग जनपद प्रदेश के हरित भविष्य के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने को संकल्पबद्ध है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,694)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,537)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,583)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश