हल्द्वानी- यशपाल आर्य ने सभी अटकलों पर लगाया विराम , पढ़िए इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
हल्द्वानी: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के उपरांत यशपाल आर्य पहली बार हल्द्वानी पहुंचे। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वह मीडिया कर्मियों से भी रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पांच साल बाद वापस आने के बाद वह खुश हैं। भाजपा में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है और इसीलिए उन्होंने कांग्रेस में वापसी की है।
भाजपा सरकार के अंदर केवल अफसरशाही हावी है यशपाल आर्य ने स्पष्ट किया कि वह कौन सी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।यशपाल आर्य ने बताया कि उनका परिवार और ठिकाना केवल बाजपुर है इसलिए वह बाजपुर के अलावा कहीं और से चुनाव लड़ने की सोच नहीं सकते हैं, इसलिए वह बाजपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह हल्द्वानी से चुनाव लड़ सकते हैं।
उन्होंने हल्द्वानी पहुंचने के बाद इसे साफ कर दिया है। हालांकि यशपाल आर्य ने अन्य विधायकों की वापसी को लेकर कोई बात नहीं कही लेकिन उन्होंने कहा कि वह और उनके समर्थक कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। इसके लिए वह 8 अक्टूबर को हल्द्वानी की रामलीला मैदान से परिवर्तन का आगाज होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें