हल्द्वानी- यहां पत्नी ने की पति की जमकर पिटाई , पुलिस ने बमुश्किल बचाया
हल्द्वानी- कोतवाली के सामने उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने अपने पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। दरअसल पति हेल्पलाइन की शिकायत में कोतवाली पहुंचा था। महिला द्वारा पति को थप्पड़ ही थप्पड़ से पीटे जाने के बाद बमुश्किल पुलिस ने आकर पति को बचाया।
आपको बता दें कि 1 साल पहले पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति की शादी हल्दूचौड़ महिला के साथ हुई थी । शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंच गया। पत्नी ने महिला हेल्पलाइन हल्द्वानी में अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी। और आज महिला हेल्पलाइन में आज पति तारीख पर आया, तारीख के बाद जैसे ही पति पत्नी थाने से बाहर निकले तो पत्नी ने और उसके परिजन ने पति की जमकर पिटाई कर दी ।
वहीं थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने बमुश्किल पति को बचाया, फिलहाल पति का कहना है कि हम दोनों का विवाद चल रहा है। और महिला हेल्पलाइन से मेरे पास फोन आया था। आज यहां आने पर उसकी पत्नी परिजन और पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी जिसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन में पति के द्वारा की गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


