हल्द्वानी: यहां जंगल में मिला अज्ञात शव ,जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। यहां एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने की सूचना किसी ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखानी थाना क्षेत्र के जयपुर पाडली गांव के जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जैसी ही लोगों को ये खबर मिली तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। हुलिये से मृतक मजदूर प्रतीत हो रहा है। लाश के पास पुलिस को कुछ कपड़े भी मिले हैं। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवा दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


