हल्द्वानी- केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने सुनी जन समस्याएं , तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश
Haldwani News: केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने रविवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में लोकसभा क्षेत्र से आए विभिन्न लोगों से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी।
रविवार को केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने सर्किट हाउस में नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं से आए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा जैसी समस्याओं के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को तत्काल दूरभाष पर समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्री भट्ट ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता तेजी से क्षेत्र के विकास व अंत्योदय के व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाना है जिसके लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही केंद्र सरकार राज्य में और डबल इंजन की गति से सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों को तेजी के साथ धरातल पर पहुंचा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


