हल्द्वानी- घर से घूमने निकली किशोरी समेत दो लापता ,तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में वसंत विहार मुखानी में किराये में रहने वाले राम कृष्ण जोशी ने कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री रितिका बीती 1 जनवरी को सहेलियों के साथ नैनीताल जाने की बात कहकर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
यहां तक कि उसकी सहेलियों से भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। उसने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
- अधेड़ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
हल्द्वानी। एक अधेड़ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। उसके मित्र ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में केआर गार्डन, रामपुर रोड निवासी नरेंद्र सारस्वत ने कहा है कि उसका 51 वर्षीय मित्र संजीव कुमार अग्रवाल बीती 11 दिसम्बर को घर से बिना बताये लापता हो गया। वह अपने साथ कार भी ले गया है। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


