हल्द्वानी- यहां युवक ने खाई में लगाई छलांग , जंगल की आग में झुलसा शव – रेस्क्यू जारी
हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने भीमताल से पहले हाईवे पर सुसाइड प्वाइंट से गहरी खाई में कूदकर मौत को गले लगा लिया प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार नीचे जंगलों में लगी हुई आग के कारण युवक का शव भी उस आग में झुलस गया है।
वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस- एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन रात अधिक हो जाने के चलते पुलिस शव को ऊपर सड़क तक नहीं लेकर आ पाई और अब कल सुबह युवक के शव का पुलिस रेस्क्यू करके सड़क तक लेकर आएगी जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
फिलहाल युवक की शिनाख्त रजत भल्ला पुत्र कश्मीरी लाल निवासी टीपी नगर हल्द्वानी के रूप में हुई है।
मृतक के परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं, एसओ भीमताल विमल मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि सुसाइड प्वाइंट पर युवक ने कूदकर आत्महत्या की जिसके बाद वह जंगल में लगी आग की लपटों में झुलस गया और उसका शव एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था, लेकिन रात अधिक हो जाने के कारण एसडीआरएफ ने शव को बैग में रखकर सही जगह पर रख दिया है और कल सुबह एसडीआरएफ शव को सड़क की तरफ लेकर आएगी जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, वहीं पुलिस युवक के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है और परिजनों से बातचीत भी की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


