हल्द्वानी – सड़क दुर्घटना में अध्यापक की मौत , परिवार में मचा कोहराम
बाइक से स्कूल जाते समय समय हुआ हादसा
Haldwani news : घर से स्कूल जा रहे सितारगंज निवासी सरकारी अध्यापक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के हल्द्वानी के निजी अस्पताल लाया जा रहा था और इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरांचल कालोनी सितारगंज निवासी आशीष शुक्ला (45 वर्ष) सरकारी कंपोजिट विद्यालय गिदौर अमरिया पीलीभीत में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी रीना शुक्ला जीजीआईसी जैंती अल्मोड़ा में शिक्षक हैं। वह यहां पत्नी, 14 व 8 साल की बेटी के साथ रहते थे।
परिजनों के अनुसार वह अपनी मोटर साइकिल से स्कूल जा रहे थे। स्कूल जाते समय रास्ते उनके सामने एक नीलगाय आ गई। इससे उनकी बाइक फिसल गई। वह सड़क पर बुरी तरह गिरे और सिर पर पहना हेलमेट टूट गया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आ गईं। उन्हें पहले सितारगंज अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें हल्द्वानी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने निकले और यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना से मृतक शिक्षक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


