हल्द्वानी- यहां गौला नदी में मिला लापता युवक का शव , जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। यहां गौलानदी में एक अधेड़ का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है मृतक पिछले 10 दिन से लापता था, परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गौलानदी में शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में शिनाख्त के उपरांत पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये हल्द्वानी भेज दिया है ।
गौलानदी में मिले मृतक व्यक्ति की पहचान तिवारी नगर द्वितीय बिन्दुखत्ता निवासी मोहन सिंह (45) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है मृतक व्यक्ति बीते 10 दिनो से घर से लापता था जिसकी मृतक के परिजनों ने 21 मार्च को लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसके बाद आज गौलानदी में मोहन सिंह का शव बरामद हुआ है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


