हल्द्वानी: एक माह से लापता व्यापारी का शव ज्योलीकोट के जंगल से बरामद
हल्द्वानी। पिछले एक माह से लापता हल्द्वानी के व्यापारी पवन कन्याल का शव आज सड़ी गली अवस्था में ज्योलीकोट में जंगल के मध्य नहर में बरामद हुआ। पुलिस ने कद-काठी और कपडों से पहचान की। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं तथा परिजनों ने भी शव की शिनाख्त पवन कन्याल के रूप में की।
बता दें कि व्यवसायी पवन कन्याल एक माह पूर्व घर से अचानक गायब हो गए थे। उनकी मोबाइल लोकेशन नैनीताल रोड पर भुजियाघाट-ज्योलीकोट के आसपास मिली थी। पुलिस ने उनका वाहन भी बरामद कर लिया था। नैनीताल रोड के जंगलों में खोजबीन अभियान चलाने के बाद भी पता नहीं चल पाया। आज आज जंगल में शव पाए होने की सूचना पर पुलिस पहुंची।
पुलिस ने पवन के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। बताया गया है कि शव की शिनाख्त कपडों व कद काठी से ही हो पाई पुलिस के अनुसार मृतक का डीएनए करा कर वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी पवन का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन