हल्द्वानी – राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने जाना ..बनभूलपुरा हिंसा में घायल महिला पुलिसकर्मियों का हाल
Haldwani News : हल्द्वानी हिंसा में घायल महिला पुलिसकर्मियों का हाल जानने के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल हल्द्वानी पहुंचीं जहां पुलिस सभागार में बनभूलपुरा हिंसा में घायल पुलिस महिला कर्मियों का हाल जाना।
इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने घटना की आंखों देखी सुनाई और अपने साथ हुई बर्बरता को महिला आयोग के समक्ष रखा। कई महिला पुलिसकर्मी अपने साथ हुई बर्बरता को याद कर रो पड़ीं। ऐसे में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को रोता देख नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा भी भावुक हो गए।
वहीं, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि जिस तरह से हल्द्वानी में हिंसा हुई है, वो देवभूमि उत्तराखंड के लिए ठीक नहीं है। इसमें जो भी लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिंसा में महिला पुलिसकर्मियों को टारगेट कर उपद्रवियों ने उनके साथ बर्बरता की है, उसको माफ नहीं किया जा सकता है।
अध्यक्ष राज्य महिला आयोग कुसुम कंडवाल ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है यहां सभी धर्मां के आवाम आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्हांंने कहा कि कुछ अराजकतत्वों के कारण इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया है उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। श्रीमती कण्डवाल ने कहा कि अपराधी, अपराधी होता है अपराधी का कोई धर्म नही होता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को बदनाम करने वालों को कभी माफ नही किया जायेगा।
उन्होंने घटना में घायल महिला पुलिस कार्मिकों से कहा कि महिलाओं ने अपनी ड्यूटी को बखूबी से निभाया। उन्होंने कहा महिला पुलिस कार्मिंक परिवार की जिम्मेदारियों को सभालते हुये आमजनता की परेशानिंयो को दूर करने में जुटी हई है।
उन्होंने महिला पुलिस से कहा कि उत्तराखण्ड महिला आयोग सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा,सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ संगीता, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही महिला पुलिस एवं नगर निगम के कार्मिक उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


