Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय खेल शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शुभारंभ महत्वपूर्ण कदम है। विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, खेल शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। सरकार की खेल योजनाओं और नई खेल अकादमियों के साथ यह पहल उत्तराखंड को देश के प्रमुख खेल केंद्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास किया

ख़बर शेयर करें -

₹43.50 करोड़ के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास, राष्ट्रीय खेल दिवस पर पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

हल्द्वानी, 29 अगस्त 2026: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के 4350 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। साथ ही देवभूमि खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट एवं हिमालय रत्न पुरस्कारों का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से खेल छात्रवृत्ति का वितरण भी किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हल्द्वानी से उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास और प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हमारे युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगा। राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करना है। सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षण और सम्मान दे रही है। उदीयमान खिलाड़ी योजना, खेल छात्रवृत्ति और देवभूमि खेल पुरस्कार इसी दिशा में प्रयास हैं। इस विश्वविद्यालय से निकलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह विशेष अवसर हमें उस महान खिलाड़ी का स्मरण कराता है, जिन्होंने अपनी “हॉकी की जादूगरी” से पूरी दुनिया को चकित किया और विश्व पटल पर भारत के खेल कौशल का लोहा मनवाया।
उन्होंने कहा कि भारत मां के ऐसे महान सपूत मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जन्म-जयंती के अवसर पर मैं, समस्त प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी केवल एक खिलाड़ी नहीं थे, बल्कि वे अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल थे। उनकी हॉकी स्टिक पर गेंद ऐसे चलती थी कि दुनिया उसे जादू समझती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उस महान व्यक्ति ने हम सभी को यह प्रेरणा दी कि प्रतिभा जन्म से मिल सकती है, लेकिन महानता केवल परिश्रम से मिलती है। उन्होंने अपने खेल से ऐसे समय में भारतवासियों का आत्मविश्वास बढ़ाया, जब हम लोग गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए थे।
उनकी देशभक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब हिटलर ने उन्हें ऊंचे पद का प्रलोभन देकर जर्मनी के लिए खेलने का प्रस्ताव दिया, तब मेजर ध्यानचंद जी ने बिना किसी डर के विनम्रता से हिटलर के ऑफर को ठुकराकर भारत मां के प्रति अपने अटूट प्रेम का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब पूरा देश राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है, तब देवभूमि उत्तराखंड भी खेलों के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत का साक्षी बनने जा रहा है। क्योंकि आज “उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय” के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों के शिलान्यास के साथ-साथ इसके प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक खेल क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने और विशेष प्रशिक्षण के लिए हमारे खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था। परंतु अब हमारे युवाओं को अपनी देवभूमि में ही विश्वस्तरीय खेल शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आज का यह एक ऐतिहासिक एवं खुशी का अवसर है। अब हमारा उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि के साथ-साथ ‘खेलभूमि’ के रूप में भी विश्व मानचित्र पर चमकने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यह विश्वविद्यालय उत्तराखंड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तैयार करने का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
इस अवसर पर विभिन्न पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि उनकी यह सफलता राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से खेल छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं होगी, बल्कि हमारे नन्हे खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत जिस दौर से गुजर रहा है, वो नए भारत का स्वर्णिम काल है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत का हर क्षेत्र में डंका बज रहा है। खेल का मैदान भी इससे अछूता नहीं है। एक खिलाड़ी बनकर भी आप जीवन में महान सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों के माध्यम से देश के कोने-कोने में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्राप्त हुआ है।
इतना ही नहीं, आज छोटे-छोटे गांवों, दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों और सामान्य परिवारों से निकलकर हमारे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यही कारण है कि आज हमारे खिलाड़ियों के चेहरे पर एक नया आत्मविश्वास और उनकी आंखों में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का सपना दिखाई देता है।
यह आत्मविश्वास इसलिए भी है क्योंकि हार हो या जीत, आदरणीय प्रधानमंत्री जी हर समय हमारे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का काम करते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इसी विजन से प्रेरणा लेते हुए उत्तराखंड सरकार भी राज्य को खेलों के क्षेत्र में देश का एक प्रमुख हब बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पहाड़ के पानी और पहाड़ की जवानी का सही दिशा में उपयोग करना है, तो खेल से बेहतर कोई माध्यम नहीं हो सकता। उत्तराखंड का प्रत्येक युवा अद्भुत ऊर्जा से भरा हुआ है।
क्योंकि हमारे यहां की हवा, हमारे पहाड़ों और मैदान का कठिन जीवन हर एक युवा को एक स्वाभाविक खिलाड़ी बना देता है। बस आवश्यकता इस बात की रहती है कि इस प्रतिभा को सही मंच, आधुनिक संसाधन और आगे बढ़ने का अवसर मिले। इसी सोच के तहत उत्तराखंड सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में खेलों के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
राज्य में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू की गई, जिसके अंतर्गत 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को हर महीने छात्रवृत्ति दी जा रही है, ताकि कोई भी खेल प्रतिभा आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रह जाए। इसके साथ ही सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना भी शुरू की गई है। इसके माध्यम से 14 वर्ष से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को मासिक खेल छात्रवृत्ति के साथ-साथ खेल उपकरण खरीदने के लिए अलग से आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।
सरकार का प्रयास है कि हमारे खिलाड़ियों का पूरा ध्यान केवल अपने खेल और प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर रहे। उन्हें आर्थिक चिंताओं के कारण अपने सपनों से कोई समझौता न करना पड़े। इसलिए उत्तराखंड सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेल इंजरी और आकस्मिक परिस्थितियों में बीमा और आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री खेल विकास निधि का भी गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना, उन्हें प्रशिक्षण देना और स्थानीय एवं पारंपरिक खेलों को नई पहचान दिलाना है।
इतना ही नहीं, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवायोजन की भी व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब तक 29 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। साथ ही 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 243 खिलाड़ियों को भी विभिन्न विभागों में सेवायोजित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में खेलों के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा भी तैयार कर रही है। इसी क्रम में राज्य का पहला “बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज” लोहाघाट में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए भी उत्तराखंड को तैयार करने के लिए एक निर्धारित लक्ष्य के तहत राज्य में उत्तराखंड खेल नीति-2026 का ऐतिहासिक ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है, जिसे बहुत जल्द कैबिनेट की मंजूरी के बाद पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त “एक जनपद-एक खेल” योजना के माध्यम से भी विभिन्न खेलों और उनके खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर जिले की अपनी खेल पहचान बने और वहां की स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच मिले।
इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग खेल विधाओं के लिए 23 नई हाईटेक खेल अकादमियों की स्थापना करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक जीतने और ओलंपिक 2036 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड सरकार अभी से एक विशेष रोडमैप पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज तकनीक भी खेलों की बड़ी शक्ति बन चुकी है। इसी सोच के साथ हमने मौली एआई एप्लीकेशन विकसित किया है। इसके माध्यम से उदीयमान खिलाड़ियों की फिटनेस का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। भविष्य में सरकार और अधिक खेल तकनीकों के प्रयोग द्वारा राज्य की खेल प्रतिभाओं के कौशल को बेहतर करने का प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप मैदान में उतरिए, पसीना बहाइए और अपना शत-प्रतिशत दीजिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि चाहे साधनों की कमी हो, आर्थिक कठिनाई हो या अवसरों का अभाव, आपकी प्रतिभा और आपके सपनों के रास्ते में किसी भी बाधा को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उत्तराखंड का हर एक खिलाड़ी हिमालय की तरह अडिग रहे, केवल राज्य का नहीं, बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करे।
देवभूमि खेल पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक
वर्ष 2024 में एथलेटिक्स खेल में अंकिता को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार तथा एथलेटिक्स के ही लोकेश चौधरी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2025 में शूटिंग खेल में अभिनव देशवाल को खेल रत्न पुरस्कार, क्याकिंग एंड कैनोइंग खेल में मुकेश शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्कार, बॉक्सिंग खेल में मुकेश चंद्र बेलवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, दिव्यांग श्रेणी में शूटिंग खेल में शौर्य सैनी को हिमालय रत्न पुरस्कार, मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल में टीम श्रेणी में सक्षम प्रताप सिंह एवं ममता खाती को तथा बॉक्सिंग खेल में एकल श्रेणी में खुशी चंद को हिमालय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सभी पुरस्कार विजेताओं को नकद धनराशि के साथ प्रशस्ति पत्र, ब्लेजर एवं शॉल प्रदान की गई।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों एवं कोच को नकद पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, उनमें एथलेटिक्स की अंकिता, बॉक्सिंग की खुशी चंद, हॉकी की मनीषा चौहान, वॉलीबॉल के रफीक अहमद, कबड्डी की भूमिका एवं राहुल सिंह, बैडमिंटन के चिराग बरेठा, मनोज सरकार एवं मनदीप कौर, मॉडर्न पेंटाथलॉन के सक्षम प्रताप सिंह, ब्लाइंड फुटबॉल की शेफाली रावत, पैरा लॉन बॉल की निलिमा राय तथा शूटिंग के आर्यावंश त्यागी एवं भूमि शामिल हैं।
इसी क्रम में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों में एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार, बॉक्सिंग कोच बिजेंद्र मल्ल, शूटिंग कोच अमित, वॉलीबॉल कोच गिरीश कुमार एवं कबड्डी कोच नितिन कुमार को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट द्वारा भी संबोधित करते हुए अपने विचार रखे।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या, शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा, सांसद नैनीताल-ऊधमसिंह नगर अजय भट्ट, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, ध्रुव रौतेला, सुरेश भट्ट, रेनू अधिकारी, हुकुम सिंह कुंवर, दीपक माहरा, कुलदीप बुटोला, मोहन पाठक, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित कुमार सिन्हा, कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, निदेशक खेल दीप्ति सिंह, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #HaldwaniNews #NationalSportsDay #SportsUniversity #UttarakhadNews #UttarakhandSports

Related Stories

देहरादून में कम मतदान वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान। Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
चमोली के जोशीमठ में भालू के हमले में घायल मां-बेटे की तस्वीर Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
पिथौरागढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में कम मतदान वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान। Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज

  • चमोली के जोशीमठ में भालू के हमले में घायल मां-बेटे की तस्वीर Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल

  • पिथौरागढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

  • दतिया धाम में 36 दिवसीय निराहार बगलामुखी साधना करते सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू
    • अध्यात्म
    • राष्ट्रीय

    धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू

  • उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,755)
  • उधमसिंह नगर (1,349)
  • क्राइम (3,544)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,370)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज Dehradun News: कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त