हल्द्वानी:जंगली हाथी के हमले में मृतक वन गुर्जर के परिवार को भगत ने सौंपा राहत चेक
हल्द्वानी । बन्ना खेड़ा रेंज के प्लॉट नंबर 27 में जंगली हाथी के हमले में वन गुर्जर गुलाम नवी की मृत्यु हो जाने की सूचना कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को उनके देहरादून प्रवास के दौरान मिली। आज क्षेत्र में लौटने के उपरांत कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत बन्ना खेड़ा रेंज के गली कठानी खत्ते में वन गुर्जर परिवारों से मिलने पहुँचे।
जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार के परिजनों के लिए सरकार की ओर से 4 लाख की राहत राशि स्वीकृत करवा कर उसकी प्रथम क़िस्त 1 लाख 20 हज़ार रुपये की धनराशि का चैक भी पीड़ित परिवार को सौंपा साथ ही दुर्घटना में मृतक गुलाम नवी की स्मृति में श्री भगत ने एक बरगद के पेड़ का वृक्षारोपण भी किया।

इस दौरान वन गुर्जर परिवारों ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए कहा जंगली जानवरों के हमले के खतरे को देखते हुए सोलर लाइट लगवा कर सुरक्षा प्रदान करने और लुनियागंज खत्ते में बच्चों के लिए स्कूल खुलवाने की मांग भी रखी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, दिवान सिंह बिष्ट, धर्मदत्त सती, मीडिया प्रभारी कालाढुंगी विधानसभा विनोद मेहरा, विपिन कांडपाल, प्रकाश नैनवाल, विपिन बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत साही समेत वन विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


