हल्द्वानी- यात्रीगण कृपया ध्यान दें , रानीखेत एक्सप्रेस अब इस परिवर्तित रूट से चलेगी
काठगोदाम से जैसलमेर तक जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस परिवर्तित रूट से चलेगी
Haldwani news : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है कि काठगोदाम से जैसलमेर तक जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस अब परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
काठगोदाम से जयपुर होते हुए जैसलमेर तक जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए बड़ी अपडेट आ रही है। यात्री सुविधाओं में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु जयपुर जं0 स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने हेतु 12 मई से 07 अगस्त,2024 तक ब्लाक दिये जाने के कारण रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
जैसलमेर से 29, 30 मई, 01 से 08 जून तथा 10 जून से 07 अगस्त,2024 तक चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रिंगस-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी । यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव नारनौल, नीम का थाना, श्री माधोपुर, रिंगस, रेनवाल स्टेशनों पर दिया जायेगा।
काठगोदाम से 28, 29 मई, 31 मई से 07 जून एवं 09 जून से 06 अगस्त,2024 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा के रास्ते चलाई जायेगी । यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव रेनवाल, रिंगस, श्री माधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर दिया जायेगा।
जयपुर स्टेशन पर होने वाले पुनर्विकास कार्य के कारण गोमतीनगर से 29 मई से 07 अगस्त,2024 तक चलने वाली 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस के जयपुर पहुंचने के समय में परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी जयपुर स्टेशन पर 07.20 बजे के स्थान पर 07.50 बजे पहुंचेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


