हल्द्वानी: रक्तदान शिविर का आयोजन , 90 रक्तवीरों ने ब्लड डोनेट किया
- हल्द्वानी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर का मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने किया शुभारंभ
Haldwani News: हल्द्वानी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ महापौर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने किया कार्यक्रम संयोजक गोपाल भट्ट तथा सह संयोजक भुवन तिवारी समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर का स्वागत किया ।
स्वर्गीय श्री बालकृष्ण देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक हल्द्वानी द्वारा कार्यक्रम में सहयोग करते हुए सहभागिता की ब्लड बैंक के संस्थापक योगेश जोशी एवं उनके ब्लड बैंक से जुड़े साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाते हुए 90 रक्तदाताओं से रक्त एकत्र किया।

सर्वप्रथम सुनील कुमार सती ने शिविर में रक्तदान किया कार्यक्रम में राहुल सिंह दरम्वाल , दिनेश तिवारी पूजा भंडारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे द्वारा रक्तदान किया कार्यक्रम में अधिवक्ता ललित जोशी, देवेश भट्ट , पूजा भंडारी, श्रुति तिवारी मनोज कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


