Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर करें सैंपलिंग- अजय भट्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर करें सैंपलिंग- अजय भट्ट

Mohan Chandra Joshi May 26, 2021
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी 26 मई। सांसद अजय भटट ने बुधवार को कोविड 19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थितयों के जनसामान्य में संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित करने एवं संक्रमण की प्रारम्भिक रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यो की समीक्षा वर्चुवल मीटिंग के माध्यम से की। उन्होने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आक्सीजन, दवाईयो के वितरण, कोविड केयर सेन्टरों में व्यवस्थाओं के अलावा वैक्सीनेशन,होम आइसोलेशन के सम्बन्ध में व्यापक चर्चा की।
सांसद श्री अजय भटट ने निर्देश दिये कि मौजूदा दौर मे कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों मे देखने को मिल रहा है। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए यु़द्ध स्तर पर सैम्पलिंग की जाए तथा विशेष शिविरों के माध्यम से वैक्सीनेशन भी कराया जाए। उन्होने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आशा वर्करों तथा बीएलओ के माध्यम से दवाईयों की किट आक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि उपलब्ध कराये जांए ताकि गांव के लोगों की समय से देखभाल हो सके। उन्होने कहा कि कोविड अस्पतालों में सामान्य मरीजो के उपचार हेतु सभी व्यवस्थायें मजबूत होनी चाहिए ताकि सामान्य मरीजों को उपचार मे कोई समस्या ना आये। उन्होने कहा कि बाहरी मजदूरों को भी वैक्सीनेशन एवं सैम्पलिंग अवश्य किया जाए। उन्होने कहा कि निजी अस्पतालों में निर्धारित दरों से अधिक धनराशि ना ली जाए, इसकी विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होने कहा कि संक्रमण के इस दौर में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा स्वास्थ्य महकमे के लोगों को आपसी समन्वय बनाते हुये टीम भावना से काम करते रहना हैै।
श्री भटट ने बताया कि भवाली सेनिटोरियम को कोविड केयर सेन्टर के रूप मे विकसित करने तथा सेनिटोरियम की आधारभूत सुविधाओं के बढाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दो करोड की धनराशि जारी कर दी है। ऐसे मे सेनिटोरियम यह अस्पताल पर्वतीय क्षेत्रों के लोगो के लिए वरदान साबित होगा। उन्होने जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ष्याल से कहा कि रामनगर क्षेत्र में आक्सीजन प्लांट तथा कोविड अस्पताल को सभी सुविधाओं से लैस करते हुये जल्द सक्रिय करायेें इसका लाभ रामनगर, काशीपुर, धूमाकोट, भिकियासैण व अन्य स्थान के लोगो को मिल सकेगा।

उन्होने इस बात पर प्रशन्नता व्यक्त की जनपद नैनीताल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा मरीजो के ईलाज के लिए बेहतर काम किया जा रहा है, दिनरात मेहनत कर सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रबन्धन ने जो कोरोना पाजेटिव लोगो का ईलाज व सेवा की है निसंदेश वह भी प्रशंसा के पात्र है।
सांसद श्री भटट ने ब्लैक फंगस के संक्रमण की रोकथाम व ईलाज के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि जल्द ही फंगस के संक्रमित लोगो की संख्या बढने की सम्भावना है। इसके लिए अभी से वार्ड, आईसीयू बैड आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होने बताया कि फंगस से सम्बन्धित इंजेक्शन भी कम संख्या मे प्राप्त हो रहे हैं एक सप्ताह के भीतर जनपद को 500 इंजेक्शन की व्यवस्था हो जायेगी। जिसके लिए वह निरंतर अनुश्रवण कर रहे है। उन्होने कहा कि कन्टोल रूम निरंतर संचालित रहें। सांसद निधि द्वारा 300 आक्सीजन सिलेन्डर स्वीकृत किये गये हैं। इसके अलावा आक्सीमीटर, आक्सीजन प्लांट के लिए भी सांसद निधि से 1 करोड 6 लाख की धनराशि दी जा चुकी है। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि वह सांसद निधि से दी गई धनराशि के व्यवस्थाओं के लिए अपने स्तर से अनुश्रवण करें।

जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कोरोना मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। सुशीला तिवारी के अलावा निजी अस्पतालों में काफी संख्या में बैड खाली है। उन्होने बताया कि जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में आवश्यक उपकरणों एवं व्यवस्थाओं के लिए जिला प्लान से 1 करोड से अधिक की धनराशि स्वास्थ्य विभाग को आवंटित कर दी गई है। इसके अलावा रामनगर मे 2 करोड की लागत से आक्सीजन प्लांट के निर्माण का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसके अलावा महिला चिकित्सालय हल्द्वानी मे भी आक्सीजन प्लांट का काम शुरू कर दिया गया है। सेनिटोरियम भवाली में 50 बैड का कोविड केयर संेटर स्थापित करने की दिशा मे कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो मे बढते हुये संक्रमण को देखते हुये अब तक 11942 सैम्पल लिये गये है, जिसमें से 589 पाॅजेटिव पाये गये है। उन्होने बताया कि जनपद में 10 दिन पहले 40 प्रतिशत कोरोना पाजेटिव केस मिल रहे थे, अब घटकर केवल 4 प्रतिशत रह गये है। उन्होने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र मे 10-10 आक्सीजन सिलेन्डर रखवा दिये गये है। जनपद के प्रत्येक ग्राम स्तर पर सघन कोविड जांच अभियान जारी है। उन्होने बताया कि होम आइसोलेशन मे रह रहे आईवरमैक्टीन गोली तथा अन्य दवाईयों के पैकिटों का वितरण आंगनबाडी कार्यकत्री तथा बीएलओ के माध्यम से प्रारम्भ कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों मे जिन व्यक्तियों में कोविड लक्षण पाये जा रहे है उन्होने शीघ्रता से दवाईया उपलब्ध कराई जा रही है। जनपद के प्रत्येक बीएचसी व पीएचसी मे चिकित्सको की निगरानी में 100-100 आइसोलेशन किट तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20-20 होम आइसोलेशन किट दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी ने बताया कि जनपद मे स्थिति नियंत्रण मे है तथा पहले से परिस्थितियो मे काफी सुधार हुआ है। 1571 लोग होम आइसोलशन मे है।
जानकारी देते हुये प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 सीपी भैसोडा ने बताया कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ब्लैक फंगस के संक्रमित लोगो का इलाज करने के लिए 10 बैड का एक वार्ड अलग से बना दिया  गया है तथा इस वार्ड में आईसीयू की व्यवस्था भी की गई है। वर्तमान में ब्लैक फंगस के तीन मरीज भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। उन्होने ब्लैक फंगस के ट्रीटमैंट के लिए 500 इंजेेक्शन की तत्काल व्यवस्था की ओर सांसद का ध्यान आकर्षित किया।
जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट ने कहा कि प्रशासन द्वारा बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है लेकिन निजी अस्पतालों द्वारा मरीजो से लिये जा रहे अनावश्यक चार्जेज रोके जाने की जरूरत बताई।
वर्चुवल बैठक में विधायक नवीन दुम्का,अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया,एसएसपी प्रीति प्रर्यदर्शनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भगीरथी जोशी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी,उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, प्रतीक जैन, गौरव चटवाल, विनोद कुमार, विवेक राय, विनोद शुक्ल, ऋचा सिह, कन्टोल रूम प्रभारी धनपत कुमार, प्रमुख चिकित्सधीक्षक महिला चिकित्सालय डा0 ऊषा जंगपांगी, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत, प्रमुख चिकित्साधीक्षक एसटीएच डा0 अरूण जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर करें सैंपलिंग- अजय भट्ट

Related Stories

बनलेख सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस और रेस्क्यू टीम Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में फलोत्पादन योजनाओं को लेकर बैठक Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुलाकात Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बनलेख सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस और रेस्क्यू टीम Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में फलोत्पादन योजनाओं को लेकर बैठक Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

  • केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुलाकात Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,093)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,465)
  • खेल (358)
  • चंपावत (973)
  • चमोली (441)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (693)
  • देहरादून (11,048)
  • नैनीताल (6,440)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,138)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,150)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (633)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी