Haldwani: आजादी के अमृत महोत्सव में नैनीताल पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा , देखें Video

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर हल्द्वानी शहर के विभिन्न स्थानों में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनता को राष्ट्र के गौरव तिरंगा ध्वज का सम्मान करने के लिए जागरूक किया गया तथा आजादी के इस पावन महोत्सव को धूम-धाम से मनाये जाने की अपील की गयी।
तिरंगा यात्रा में नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। यात्रा को हल्द्वानी शहर के मण्डी क्षेत्र से प्रारम्भ कर बनभूलपुरा-मुखानी-काठगोदाम क्षेत्रों से होकर हल्द्वानी रोड़वेज पर सम्पन्न किया गया।
यात्रा के दौरान सीओ हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धौनी, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी राकेश महरा,
थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोरा, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता, थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी, काठगोदाम, ट्रैफिक पुलिस एवं महिला चीता मोबाईल, सीपीयू0 यूनिट, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन 112 तथा फायर सर्विस की टीमें मौजूद रही।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें