Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी- मंडलायुक्त सुशील कुमार ने दिए सख्त निर्देश , आपदा कार्यो में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी- मंडलायुक्त सुशील कुमार ने दिए सख्त निर्देश , आपदा कार्यो में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 26, 2021
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- युद्ध स्तर पर कार्यों को करते हुए ग्रामीण मार्गों, विद्युत, सिंचाई नहरें सुचारू कराने के निर्देशों के साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी आगणन प्रस्ताव शीघ्र जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने सर्किट हाउस काठगोदाम में सिंचाई, सड़क, विद्युत महकमें के मण्डलीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिये।

आयुक्त श्री सुशील ने कहा कि आपदा कार्यों को हल्के में कतई न लें अधिकारी, आपदा कार्यों में ढिलाई बरतने पर कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि आपदा क्षेत्रों में मरम्मत कार्यों के साथ ही स्थायी कार्य प्रस्ताव भी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग नैनीताल खण्ड में 109 नहरें आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त होने पर अभी तक मात्र 17 नहरें चालू करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त ने कहा कि आपदा के दौरान अत्यधिक भू-कटाव हुए हैं, जिनमें अब बाढ़ सुरक्षा कार्य किये जाने अनिवार्य हैं। इसलिए अधिकारी क्षेत्रों में जाकर धरातलीय निरीक्षण करें व बाढ़ सुरक्षा प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि गरमपानी, खैरना, रामगढ़, बेतलाघाट, ओखलकाण्डा सहित मण्डल के सभी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में प्राथमिकता से योजनाओं की मरम्मत एवं स्थायी कार्यों का सम्पादन करना सुनिश्चित करें व बाढ़ सुरक्षा कार्यों के बड़े आगणन प्रस्तुत करें ताकि उन्हें राज्य आपदा मोचक निधि में भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी अधिकारी अपने विभागीय क्षति के 1 लाख 50 हजार तक के प्रस्ताव तुरन्त जिलाधिकारियों को प्रस्तुत करें ताकि उनमें आपदा में धनराशि अवमुक्त की जा सके।

मुख्य अभियंता विद्युत ने बताया कि जनपद में 30 विद्युत स्टेशनों में से 26 स्टेशन आपदा से प्रभावित हुए, जिन्हें ठीक किया जा रहा है तथा वैकल्पिक व्यवस्थाओं से विद्युत आपूर्ति सुचारू की गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2 लाख 65 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से आपदा के दौरान 1 लाख 84 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए, जिसमें से अब 12 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जानी शेष है। उन्होंने बताया कि गरमपानी, बेतालघाट की क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन एवं ओखलकाण्डा के चार गांवों में दो दिन के अन्दर लाइनें ठीक कर विद्युत सुचारू कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह नगर के प्रभावित क्षेत्रों में लोगो के मीटर जल भराव के कारण खराब हो गये हैं, उन्हें सर्वे कर तुरन्त बदला जाये, जिस पर अभियंता ने बताया कि 2751 मीटर जल भराव के कारण खराब हुए हैं, जिन्हे चिन्हित करते हुए बदले का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अल्मोड़ा, बागेश्वर के सभी क्षेत्रों में विद्युत सुचारू कर दी गयी है तथा पिथौरागढ़ के दारमा घाटी के 7 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है, क्षतिग्रस्त लाइन मरम्मत कार्य प्रगति पर है। इसी तरह चम्पावत में 324 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, जिसमें से 310 गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गयी है। शेष 14 गांव में मरम्मत कार्य प्रगति पर है, शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारू की जायेगी। जिस पर आयुक्त ने निर्देश दिये कि वैकल्पिक व्यवस्थाऐं लगभग हो गयी है, अब स्थायी समाधान भी सुनिश्चि किये जाये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

मुख्य अभियंता लोनिवि ने बताया कि जनपद नैनीताल में सभी एनएच व राज्य सड़के खोल दी गयी हैं। आपदा से 75 ग्रामीण आन्तरिक सड़के बन्द हुई थी जिसमें से 38 सड़के खोल दी गयी हैं, 37 सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। सड़के खोलने हेतु 30 जेसीबी लगायी गयी हैं। जिस पर आयुक्त ने वैकल्पिक व्यवस्था कर शीघ्र मार्ग यातायात हेतु सुचारू करने के निर्देश दिये साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़कों पर साईनेज लगाने के निर्देश भी दिये ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने आपदा प्रभावित गांव सुकना, झूतिया, थलाड़ी सड़कों को भी त्वरित गति से खोलने के निर्देश दिये। जिस पर अभियंता ने बताया कि सुकना सड़क पर दोनो ओर से जेसीबी लगायी गयी है, जबकि झूतिया में 3 जेसीबी लगायी गयी हैं। उन्होंने अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चम्पावत की सड़के भी तुरन्त खोलने के निर्देश दिये जिस पर मुख्य अभियंता ने बताया कि इन चारों जनपदों में 69 ग्रामीण, 1 राज्य मार्ग, 1 जिला मार्ग बन्द है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि सड़कों को खोलने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए आगामी 2 दिन के भीतर खोलने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क महकमें के अभियंताओं को निर्देश दिये कि निर्धारित समय के भीतर सड़कों को गड्डामुक्त करना भी सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

बैठक में उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राजेन्द्र तिवारी, मुख्य अभियंता लोनिवि दीपक यादव, ओम प्रकाश, मुख्य अभियंता विद्युत नीरज कुमार, अनिल सिंह गर्ब्याल, मुख्य अभियंता सिंचाई चन्द्र शेखर सिंह, अधीक्षण अभियंता विकास श्रीवास्तव, एमके खरे, सीपी भट्ट, आरपी सिंह, पीके दीक्षित, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेन्द्र सिंह, एमपीएस रावत, पीएस नबियाल, जेपी गुप्ता आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News आपदा कार्यो में लापरवाही पर होगी कार्रवाई उत्तराखंड से खबर कुमाऊं मंडल आयुक्त देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हल्द्वानी- मंडलायुक्त सुशील कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Related Stories

देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

  • SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,546)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,274)
  • नैनीताल (6,543)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर