हल्द्वानी- पैसों का लालच देकर धर्मांतरण का आरोप ,तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी। महानगर के राजपुरा क्षेत्र में महिला के धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। शहर कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने मामला शांत कराया। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार की सुबह राजपुरा गौला के किनारे रहने वाले हिंदू समाज के दर्जनों लोग भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा किया। उनका कहना था कि सोमवार को इसाई मिशनरी के कुछ लोग क्षेत्र में आए और एक महिला पर जबरन धर्मांतरण करने का दबाव बनाया।
इससे पहले भी ये लोग क्षेत्र में आकर धर्मांतरण करा चुके हैं। जिसके एवज में रुपये व जमीन का लालच दिया जाता है। चौकी में काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे। खबर पाकर कोतवाल हरेंद्र चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है मामले की तफ्तीश की जा रही है।
हंगामा करने वालों में राजवीर, संतोषी, सुंदरी देवी, राजवीर, संतोष, सुनीता, महेंद्र, मुन्नी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


