Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर का जनता दरबार , इन बड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर का जनता दरबार , इन बड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 20, 2024
ख़बर शेयर करें -

कैंप कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने की जनसुनवाई

Haldwani News – कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सडक, जलभराव, आपदा राहत, दिव्यांगजनों की आदि से सम्बन्धित आई।

काफी वर्षों से लम्बित भूमि विवाद की समस्याओं में धनराशि व भूमि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

जनसुनवाई में दिव्यांगजनों द्वारा बताया गया कि उत्तराखण्ड परिवहन की बसों में उन्हेंं बैठने के सीट उपलब्ध होने के बावजूद भी सीट नही दी जाती है। आयुक्त ने आर.एम रोडवेज को निर्देश दिये हैं कि दिव्यांगजनों के लिए बस की गेट के पास ही सीट आरक्षित की व्यवस्था हैं। अगर कोई सामान्य यात्री बैठ गया है तो दिव्यांग यात्री के आने पर सीट को खाली करना होगा। दिव्यांजनों को उनकी आरक्षित सीट पर सुविधापूर्वक बैठाना परिचालकों की जिम्मेदारी होगी। इस व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही क्षम्य नही है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

ग्राम पंचायत नाईसेला निवासी राजू ने बताया कि तोक मौना में 14 जुलाई को भारी वर्षा के कारण उनके घर में मलवा आने से रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आपदा मद से आर्थिक सहायता की मांग की। आयुक्त ने मौके पर उपजिलाधिकारी नैनीताल को जांच कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिये और कहा कि जनपद में कही भी आपदा के कारण लोगों के भवनों, पशुओं का नुकसान हुआ है तो शीघ्र सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा राशि मुहैया कराना सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में चौफुला चौराहा निवासियों ने आयुक्त को नाले के द्वारा पानी आने से जलभराव की समस्या से अवगत कराया। जिस पर आयुक्त ने कहा कि तात्कालिक कार्य सिचाई विभाग द्वारा शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये है। उन्होंनें कहा स्थायी समाधान हेतु 64 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है सिचाई,एडीबी,लोनिवि को जलभराव के स्थायी समाधान के संयुक्त सर्वे कराने के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

आयुक्त कार्यालय में तैनात वीरेन्द्र पाण्डे ने बताया कि भवन निर्माण हेतु उन्होंने बैंक में 12 लाख लोन हेतु आवेदन किया था बैंक द्वारा सभी अभिलेख एवं भवन की जांच की गई लेकिन कई माह गुजरने के पश्चात उन्हें लोन स्वीकृत नही किया गया। आयुक्त ने बैक अधिकारियों को तलब कर भवन निर्माण हेतु लोन देने मे देरी के बारे में पूछा गया। जिस पर बैंक अधिकारियों द्वारा बताया गया कि श्री पाण्डे को 23 जुलाई मंगलवार तक लोन स्वीकृत कर धनराशि जारी कर दी जायेगी।

जनसुनवाई में योगेश मिश्रा पूर्व उपनिदेशक सूचना के द्वारा बताया गया कि उनके पैतृक निवास उधमसिंह नगर निगम क्षेत्र में स्थित है पैतृक भवन में उनके भाई द्वारा अवैध कब्जा किया है उन्होंने भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का अनुरोध किया। बसंत पाण्डे गायत्री वेदमाता ट्रस्ट के द्वारा बताया गया कि उनके ट्रस्ट की भूमि का मुआवजा भुगतान नही हुआ। इंदर बिष्ट निवासी हल्द्वानी ने बताया कि नगर पालिका दुकान नम्बर 137 रामलीला मोहल्ला में उनके पिताजी की दुकान थी लेकिन मृत्यु के पश्चात उस दुकान पर विरेन्द्र सिह ने कब्जा कर लिया है। खीम सिंह पूर्व सैनिक ने बताया कि विद्युत रीडर मीटर में रीडिंग चैक नही की और अधिक रीडिंग का बिल देने के बारे में बताया। आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News इन बड़ी समस्याओं का हुआ मौके पर निस्तारण उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर का जनता दरबार

Related Stories

रुद्रपुर में नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद पुलिस द्वारा सील किया गया होटल। Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
देहरादून में भारी बारिश के बीच सहस्रधारा क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन सचिवालय में SARRA की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी विस्तार और प्रमुख रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
लालकुआं आंचल दुग्ध संघ का निरीक्षण करते डेयरी विकास निदेशक ईलागिरी और निर्माणाधीन दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट। Lalkuan News: निदेशक ईलागिरी ने किया आंचल दुग्ध संघ का निरीक्षण, 84 करोड़ के प्लांट की प्रगति पर जताया संतोष
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: निदेशक ईलागिरी ने किया आंचल दुग्ध संघ का निरीक्षण, 84 करोड़ के प्लांट की प्रगति पर जताया संतोष

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुद्रपुर में नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद पुलिस द्वारा सील किया गया होटल। Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद

  • देहरादून में भारी बारिश के बीच सहस्रधारा क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

  • मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन सचिवालय में SARRA की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी विस्तार और प्रमुख रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,716)
  • उधमसिंह नगर (1,296)
  • क्राइम (3,423)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (657)
  • देहरादून (10,840)
  • नैनीताल (6,369)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,069)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,134)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (891)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील Rudrapur Crime Update: नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने होटल किया सील Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को 10 जिलों में स्कूल बंद Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा Dehradun Weather: भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी Dehradun News: भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी तैयार होगी एसओपी Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार