Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे के निरीक्षण में जमरानी बांध परियोजना से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण, गुणवत्ता निगरानी, पुनर्वास और सामाजिक दायित्व से जुड़े कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर कर परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का निरीक्षण करते हुए

जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे।

ख़बर शेयर करें -

निरीक्षण के दौरान मलबा निस्तारण, गुणवत्ता निगरानी, पुनर्वास, CER कार्यों और निर्माण की धीमी प्रगति पर CDO ने नाराजगी जताते हुए सभी कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर करने के निर्देश दिए।

हल्द्वानी, 29 जुलाई 2026: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार, बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण, पुनर्वास, गुणवत्ता नियंत्रण और सामाजिक दायित्व से जुड़े कई गंभीर मुद्दे सामने आए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को सभी कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में पाया गया कि मलबा निस्तारण के लिए तीन डंपिंग साइटों का चयन किया गया है, लेकिन वर्तमान में केवल एक ही साइट का उपयोग किया जा रहा है। उक्त स्थल पर भी वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से मलबे का निस्तारण नहीं हो रहा है। नदी किनारे डाले गए मलबे का हिस्सा बारिश के दौरान नदी में बह रहा है, जबकि अन्य चयनित डंपिंग साइटों पर अब तक कार्य शुरू नहीं किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी डंपिंग साइटों को शीघ्र विकसित कर पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप मलबा निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) नीति के अंतर्गत लगभग 408 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी समीक्षा की गई।

परियोजना केअधिकारियों ने बताया कि अभी लगभग 68 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित होना शेष है, जबकि लगभग 12 करोड़ रुपये से जुड़े 14 परिवारों के मामले मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) में लंबित हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने इन मामलों का शीघ्र निस्तारण कर प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करने वाली थर्ड पार्टी एजेंसी पिछले चार-पांच महीनों से साइट का निरीक्षण नहीं कर रही है, जबकि नियमानुसार प्रत्येक तीन माह में निरीक्षण किया जाना आवश्यक है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में परियोजना पर मैनपावर एवं मशीनरी क्षमता से कम कार्यरत है, जिसके कारण निर्माण कार्यों की कम प्रगति हो रही है। वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले परियोजना पीछे चल रही है।
मुख्य विकास अधिकारी ने संसाधनों में वृद्धि कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए पराग फार्म में विकसित की जा रही कॉलोनी की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कॉर्पोरेट पर्यावरणीय जिम्मेदारी (CER) नीति के तहत 13 करोड़ रुपये की लागत से प्रभावित क्षेत्र के 19 गांवों में 1,175 सोलर लाइटें लगाए जाने की योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि स्थापना कार्य जिला प्रशासन की निगरानी में कराया जाए। पिछले वर्ष लगाई गई सोलर लाइटों का एसडीएम एवं पीओ उरेडा की संयुक्त समिति द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जाएगा तथा नई सोलर लाइटों की खरीद भी जिला प्रशासन के पर्यवेक्षण में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

सामाजिक दायित्व के तहत शिक्षा, शौचालय, स्मार्ट क्लास सहित अन्य विकास कार्यों के लिए निर्धारित 13 करोड़ रुपये (पांच वर्ष) की राशि में अब तक केवल 40 लाख रुपये खर्च किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वर्षवार बजट का स्पष्ट विभाजन कर प्रभावित गांवों के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ललित कुमार, हिमांशु पंत सहित परियोजना से जुड़े अधिकारी तथा जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी, यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप कुमार सहित जमरानी बांध परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान परियोजना के महाप्रबंधक मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए ,इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DevelopmentProjects #HaldwaniNews #Infrastructure #JamraniDam #Nainital District #UttarakhandNews

Related Stories

गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में युवती की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
IMG-20260816-WA0018 Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

  • सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में युवती की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,152)
  • उधमसिंह नगर (1,319)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (447)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (702)
  • देहरादून (11,072)
  • नैनीताल (6,464)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,144)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि