हल्द्वानी: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर ,07 एकड़ वन भूमि को कब्जा मुक्त कर पौंधारोपण
Haldwani News: हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम ने जंगल में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए 7 एकड़ वन भूमि को कब्जा मुक्त किया और इस भूमि में विभिन्न प्रकार के 1500 पौधों का रोपण किया गया।
रविवार को प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल के दिशा निर्देशन में हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम ने गौलापार स्थित कालूखेड़ा कक्ष संख्या 01 और गाड़खरक बीट एवं अन्य वन क्षेत्रों से लगभग 07 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त वन भूमि पर हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा 1500 विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा, ममता चंद ने बताया कि यह कार्यवाही उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल द्वारा दिये गए आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी, बाबूलाल द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के क्रम में की गई है। आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रहेगी। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा।
आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा, ममता चंद, अजय लिंग्वाल प्रशिक्षु ACF, वन क्षेत्राधिकारी, जौलासाल एवं डाण्डा, सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, छकाता, कैलाश गुडवन्त और भारी संख्या में हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम दल बल के साथ मौजूद रही।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन