हल्द्वानी: यहां घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी , जांच में जुटी पुलिस
Haldwani News: हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र से लापता हुए व्यक्ति का गौला नदी में शव मिला है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक काठगोदाम थाना क्षेत्र की नई बस्ती के रहने वाले विनोद चंद्र तिवारी बीते शुक्रवार से घर से लापता थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की देर शाम गौला नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। जिसकी पहचान विनोद चंद्र तिवारी के रूप में हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि विनोद मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और उसका इलाज भी चल रहा था फिलहाल पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा वहीं इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


