हल्द्वानी- वन विभाग ने पकड़ा 700 कनस्तर अवैध लीसा लदा ट्रक ,एक गिरफ्तार
- पहाड़ से उत्तर प्रदेश हो रही थी लीसे की सप्लाई
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन विभाग की एसओजी टीम ने उत्तराखंड में सबसे बड़ी लीसे की खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है कैंटर के माध्यम से सप्लाई की जाने वाली यह खेप उत्तर प्रदेश की ओर ले जाने का प्लान था लेकिन इससे पहले ही एसओजी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी के जज फॉर्म के पास कैंटर को पकड़ा है जिसमें एक व्यक्ति वाहन चालक को एसओजी ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सूचना मिली कि पहाड़ से एक कैंटर ने बिरोजा (लीसा) की खेप उत्तर प्रदेश में कहीं सप्लाई होने वाली है जिस पर टीम ने जाल फैलाकर के कैंटर को जज फार्म के पास पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ड्राइवर की पूछताछ में उसने बताया कि इस कैंटर में 700 कनस्तर बिरोजा था जिसे वन विभाग की टीम एसओजी कार्यालय लेकर जा रही है ।
वन विभाग एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी ने बताया कि लीसा को रानीखेत से लाया जा रहा था, मुखबिर की सूचना पर पूरी कार्रवाई की गई है जहां ट्रक में करीब सात सौ टिन लीसा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 12 लाख से अधिक की बताई जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन