हल्द्वानी: ट्रैक्टर से कार सवार पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी किया गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद, अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का संदेश
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में कोतवाली कालाढूंगी पुलिस ने चकलुवा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक पर ट्रैक्टर से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त प्रवीण सिंह देऊपा को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया।
घटना 31 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे की है। वादी हिमांशु देऊपा (निवासी लच्छमपुर, चकलुवा) अपनी नई कार से पहाड़ी ढाबा में खाना खाने आए थे। तभी प्रवीण सिंह देऊपा (निवासी प्रतापपुर) ने जान से मारने की नियत से अपने ट्रैक्टर से उनकी कार पर कई बार टक्कर मारी। हमले में कार सवार हिमांशु एवं उनके साथी को चोटें आईं। आरोपी मौके पर गाली-गलौज करते हुए ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।
घटना की तहरीर पर कोतवाली कालाढूंगी में FIR No-29/2026 U/S 109/352/351(2)/324(2) BNS दर्ज की गई। एसएसपी नैनीताल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला फॉरेंसिक टीम, पुलिस टीमें और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई।
सीसीटीवी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 01 अप्रैल 2026 को नैनीताल मार्ग पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अवैध तमंचा भी बरामद हुआ। अवैध असलहा रखने के मामले में पृथक मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ और परिजनों के बयानों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पूर्व में खनन सामग्री को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे यह हिंसक घटना हुई।
एसएसपी नैनीताल ने कहा, “जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सरेआम जानलेवा हमला और अवैध असलहे रखने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी। आम जनमानस की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज जोशी, SI राजेश जोशी, SI राजवीर नेगी, SI पूजा रानी, ASI कैलाश चंद्र भट्ट और अन्य शामिल थे, जिन्होंने अभियुक्त की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


