हल्द्वानी- शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। यहां नाबालिक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेतालघाट की रहने वाली एक किशोरी ने हल्द्वानी निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है । पीड़ित के पिता की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
मूल रूप से बेतालघाट निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में समता आश्रम गली रामपुर रोड निवासी 25 वर्षीय अभिषेक आर्य ने बहला फुसलाकर उसको हल्द्वानी बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना देकर शादी का झांसा दिया तब से अभिषेक उसके साथ शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते आ रहा था इस समय वह गर्भवती भी हो चुकी है।
लेकिन अब अभिषेक उससे शादी करने के बजाय दूसरे से शादी करने जा रहा था। किशोरी के पिता के शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन