Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani: डंपर में रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, अनलोडिंग के दौरान मिला शव

हल्द्वानी में सामने आया यह हादसा खनन और निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रारंभिक जांच में रेत में दबने से हेल्पर की मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस स्टोन क्रशर प्रबंधन, ठेकेदार और जेसीबी चालक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों और जिम्मेदारी की स्थिति और स्पष्ट होगी।
Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
हल्द्वानी में डंपर हादसे में हेल्पर की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य।

हल्द्वानी के गोरापड़ाव स्थित स्टोन क्रशर में हुए हादसे के बाद रेत के नीचे दबने से हेल्पर की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

ख़बर शेयर करें -

गोरापड़ाव स्थित स्टोन क्रशर में डंपर लोडिंग के दौरान हुआ हादसा, चौफुला में रेत उतारते समय मिला शव; पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

हल्द्वानी। हल्द्वानी के दमुवादूंगा-चौफुला क्षेत्र में रविवार शाम रेत के ढेर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। निर्माण कार्य में जुटे मजदूर जब रेत उठा रहे थे, तभी उन्हें रेत के बीच से एक हाथ दिखाई दिया। इसके बाद खुदाई करने पर युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस और एसपी सिटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान पवन सिंह (30) पुत्र मदन सिंह, निवासी लालकुआं के रूप में हुई है। पवन स्टोन क्रशर से खनन सामग्री ढोने वाले डंपर में हेल्पर के रूप में कार्यरत था।
प्रारंभिक जांच के अनुसार रविवार दोपहर बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव के एक स्टोन क्रशर में हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि डंपर में रेत के रिसाव वाले हिस्से पर पवन कट्टा लगा रहा था। इसी दौरान जेसीबी चालक ने कथित लापरवाही में ऊपर से रेत डाल दी, जिससे पवन डंपर के भीतर ही रेत में दब गया। घटना के समय मुख्य चालक भोजन के लिए बाहर गया हुआ था।
हादसे की जानकारी किसी को नहीं लग सकी और बाद में डंपर को रेत सहित हल्द्वानी के दमुवादूंगा-चौफुला क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण स्थल पर पहुंचाकर खाली कर दिया गया। शाम करीब चार बजे जब मजदूर निर्माण कार्य के लिए रेत हटाने लगे तो उन्हें रेत के भीतर से एक हाथ दिखाई दिया। इसके बाद रेत हटाई गई तो युवक का शव मिला, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ देर बाद पहुंची मृतक की ताई ने शव की पहचान पवन सिंह के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत रेत में दबने और दम घुटने से होने की आशंका है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगी। मामले में स्टोन क्रशर प्रबंधन, ठेकेदार और जेसीबी चालक से पूछताछ की जाएगी तथा पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि घटना ने खनन और निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AccidentNews #Haldwani #Lalkuan #PoliceInvestigation #StoneCrusher #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में अभिनेत्री उर्मिला सनावर Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की सजा का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में घायल और अस्वस्थ श्रद्धालु की सहायता करती SDRF टीम Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौचर और कर्णप्रयाग में स्वागत Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
देहरादून में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

  • हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में अभिनेत्री उर्मिला सनावर Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें

  • पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की सजा का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

  • केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में घायल और अस्वस्थ श्रद्धालु की सहायता करती SDRF टीम Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल

  • विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौचर और कर्णप्रयाग में स्वागत Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,909)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,570)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (459)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (761)
  • देहरादून (11,444)
  • नैनीताल (6,629)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,238)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (728)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश