Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: डीएम वंदना ने देवखड़ी- रकसिया नाला, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और गौला पुल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: डीएम वंदना ने देवखड़ी- रकसिया नाला, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और गौला पुल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi July 3, 2025
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News- जिलाधिकारी वंदना ने गुरूवार को हल्द्वानी स्थित देवखड़ी नाला में वन विभाग द्वारा किए जा रहे वायर क्रेट चेक डैम निर्माण, चौपुला नहर कवरिंग, रकसिया नाला के चैनेलाइजेशन कार्य, जीजीआईसी में निर्माणाधीन लाईब्रेरी, फायर सेफ्टी कार्यालय के पास नहर बैरिकेटिंग, गौलापुल एवं अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में गौला नदी पर किये जा रहे भूकटाव रोकथाम कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग द्वारा चौपुला पर कराए जा रहे नहर कवरिंग कार्य के निरिक्षण के दौरान नहर किनारे दुर्घटना से बचाव हेतु सेफ्टी के कार्य मानकानुसार नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल निर्माण कार्य के किनारे व्यू कटर लगवाए जाने और मलबा सफाई किये जाने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटना ना हो। उन्होने कहा इसकी मानिटरिंग की जायेगी सेफ्टी कार्य नही पाए जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
देवखड़ी नाले के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को उन्हांने देवखड़ी नाले में दो जेसीबी तैनात करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा मानसून काल चल रहा है, नाले में मलूवा आने पर उसे तत्काल हटाया जाय साथ ही उन्होनें प्रोजेक्ट मैनेजर UUSDA को निर्देश दिये कि देवखड़ी नाले की सुरक्षा दीवार काफी पुरानी हो चुकी है जो कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती है मानसून के पश्चात दीवार का पुनर्निर्माण कार्य आरम्भ करवाया जाए । इस दौरान अवगत कराया कि सुरक्षा के मद्देनजर 8 चैकडैम का कार्य पूर्ण हो चुका है बांकी 5 चैकडैम के कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे ।

रकसिया नाले के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नालों के ऊपर जो पुल काफी नीचे है जिसके कारण मानसून में पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ जाता है ऐसे पुलों का चिन्हिकरण का नये बड़े पुल हेतु लोनिवि डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा रकसिया नाले में लोगों द्वारा कूडा डाला गया था जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि ऐसे लोगो का चिन्हिकरण कर चालान की कार्यवाही की जाए। उन्होंने रकसिया नाले का बचा हुआ जो मलुवा है, उसको भी चैनेलाईज किया जाए साथ ही मानसून काल में जेसीबी को निर्धारित स्थल पर तैनात करने के भी निर्देश दिये ताकि नाले में अत्यधिक मलुवा आने से उसे तत्काल हटाया जा सके।
जिलाधिकारी ने जीजीआईसी हल्द्वानी में बनाई जा रही आधुनिक लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि यह लाईब्रेरी हल्द्वानी के बच्चों के लिए विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी का केंद्र बने, इसका ऐसा निर्माण हो और इसमें कार्यां की गुणवत्ता एवं समयबद्वता में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाय। उन्हांने कहा लाईब्रेरी अत्याधुनिक हो, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चे यहां पढ़ने आ सकें। उन्होंने कहा जीजीआईसी में जितने भी भवन खण्डहर हो चुके हैं संयुक्त टीम का गठन कर क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाए, इस हेतु उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होनें नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि विद्यालय के बाहर खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग बनाई जाए इसके लिए लोनिवि, सिंचाई एवं नगर निगम आपस में बैठक कर कार्यदायी संस्था का चयन कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
निरिक्षण के दौरान सुशीला तिवारी तीनपानी बाईपास पर नहर में सेफ्टी हेतु क्रेस बेरियर का कार्य जो काफी धीमी गति से चल रहा था उस पर जिलाधिकारी ने कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा फायर भवन के पास जो बैंड है उसका चौड़ीकरण किया जाए ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने गौलापुल एवं स्टेडियम में भूकटाव के रोकथाम हेतु कराए जा रहे सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गौला पुल लिंक मार्ग हेतु प्रथम फेज की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी सुरक्षात्मक कार्य चल रहे इसमें मजदूरो और मशीनरी की संख्या को बढ़ाया जाय। उन्होंने कहा गौलापुल के नीचे जो ब्लाक बने हैं अधिक पानी आने से बह सकते है इस हेतु तकनीक तौर पर उन्हें आपस में जोड़ा जाना प्रस्तावित है, इस काम को तत्काल पूरा कर लिया जाए, ताकि वह सुरक्षित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी डी.नायक, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी राहुल साह के साथ ही सिंचाई, लोनिवि,यूयूएसडीए, ब्रिडकुल, एनएचएआई आदि विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के पार्षद उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम वंदना देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

यूकेएसएसएससी भर्ती से संबंधित फोटो। उत्तराखंड जॉब अपडेट: 398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर।
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

उत्तराखंड जॉब अपडेट: 398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर।

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
साप्ताहिक राशिफल का प्रतीकात्मक चित्र। Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में पढ़िए 22 से 28 जून तक कैसे रहेंगे आपके भाग्य के सितारे
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में पढ़िए 22 से 28 जून तक कैसे रहेंगे आपके भाग्य के सितारे

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
बारिश और तेज हवाओं को लेकर उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
देहरादून पुलिस में सात निरीक्षकों के तबादले और विभिन्न थानों में नई तैनाती से जुड़ी प्रतीकात्मक फोटो। देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में योग करते लोग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
अल्मोड़ा के दन्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए लोग। अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: दन्या से विकास का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • यूकेएसएसएससी भर्ती से संबंधित फोटो। उत्तराखंड जॉब अपडेट: 398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर।
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    उत्तराखंड जॉब अपडेट: 398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर।

  • साप्ताहिक राशिफल का प्रतीकात्मक चित्र। Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में पढ़िए 22 से 28 जून तक कैसे रहेंगे आपके भाग्य के सितारे
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में पढ़िए 22 से 28 जून तक कैसे रहेंगे आपके भाग्य के सितारे

  • बारिश और तेज हवाओं को लेकर उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

  • देहरादून पुलिस में सात निरीक्षकों के तबादले और विभिन्न थानों में नई तैनाती से जुड़ी प्रतीकात्मक फोटो। देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में योग करते लोग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (443)
  • अल्मोड़ा (610)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,517)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (955)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (634)
  • देहरादून (10,740)
  • नैनीताल (6,321)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,035)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (494)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड जॉब अपडेट: 398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर। उत्तराखंड जॉब अपडेट: 398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर। Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में पढ़िए 22 से 28 जून तक कैसे रहेंगे आपके भाग्य के सितारे Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में पढ़िए 22 से 28 जून तक कैसे रहेंगे आपके भाग्य के सितारे Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे सतर्क रहें, कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवाल बदले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड से गूंजा स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश