हल्द्वानी- डीएम ने निकाय चुनाव को लेकर आरओ व एआरओ की ली बैठक, दिए यह आवश्यक निर्देश
Haldwani News: नागर निकाय निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय में जनपद के सभी आरओ व एआरओ के साथ बैठक ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी अधिकारियों को सौपी गई है वह अपने दायित्यों का निर्वहन पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पादित करना सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पादित करने हेतु दिशा निर्देश आयोग द्वारा जारी की गई है उनका अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त आरओ को सामान्य आचार संहिता, चुनाव प्रचार, रैली/रोड शो, विज्ञापन होर्डिंग एवं डिजिटल विज्ञापन, सभाएं एवं जुलूस आदि के लिए निर्देशित नियमों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होने नागर निकाय चुनाव के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होने आरओ को बूथ का निरीक्षण कर बेसिक सुविधाएं सुनिश्चित करने, समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करने, डाक मतपेटी को रैंडमली चेक करने, सूचनाओं को निर्धारित समय पर आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सम्बन्धित एआरओ अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री को 24 घंटे के भीतर हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि प्रचार सामग्री निजी संपत्ति पर बिना अनुमति लगाई गई है तो उन्हें 48 घंटे के भीतर हटवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में सीडीओ अशोक पांडेय, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, वरुणा अग्रवाल, राहुल शाह, के इन गोस्वामी, रेखा कोहली सहित समस्त ए आर ओ मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक